फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM's meetings scheduled with Union Ministers, talks will be held to provide benefits to State

Rajasthan News: सीएम की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें तय, नई योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए होगी बातचीत

Mon, 17 Jun 2024 04:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 04:00 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रदेश के उच्चाधिकारियों को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम की इस मुलाकात उद्देश्य राज्य को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाना माना जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM's meetings scheduled with Union Ministers, talks will be held to provide benefits to State
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम के साथ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को केंद्रीय बजट और योजनाओं में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कराना है। यहां मुख्यमंत्री शर्मा की मुलाकात केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरे को लेकर कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान को केंद्र सरकार की योजनाओं और बजट में अधिक से अधिक लाभ मिले। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और यहां की जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शर्मा के साथ प्रदेश के उच्च अधिकारी भी इस दौरे में शामिल हैं। बैठक में राजस्थान के विकास की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और राजस्थान को अधिक लाभ दिलाने के लिए केंद्रीय बजट के पूर्व बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की विकास परियोजनाओं के लिए अधिक धनराशि आवंटित कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा और उनकी टीम केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से राज्य में पेट्रोलियम परियोजनाओं के विस्तार पर चर्चा होगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और नई योजनाओं पर बात होगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के साथ राजस्थान के शहरी इलाकों के विकास की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और नई स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी और अंत में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से राज्य में ऊर्जा परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विकास पर बातचीत की जाएगी।


मुख्यमंत्री शर्मा की इस दौरे से प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन बैठकों से राजस्थान को केंद्र सरकार की योजनाओं में अधिक लाभ मिलेगा और राज्य का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed