{"_id":"65892eef71452e713f099c23","slug":"rajasthan-news-chief-minister-did-surprise-inspection-of-sms-reprimanded-the-officials-present-on-the-spot-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस का आकस्मिक निरीक्षण, मौके पर मौजूद अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस का आकस्मिक निरीक्षण, मौके पर मौजूद अधिकारियों को लगाई फटकार
Mon, 25 Dec 2023 01:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:01 PM IST
सार
Jaipur News: मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार दौरे कर रहे भजनलाल अपने तय कार्यक्रम से अलग हटकर आज अचानक जयपुर के मुख्य चिकित्सालय एसएमएस का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने तय कार्यक्रमों से हटकर आज अचानक निरीक्षण के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अस्पताल में देखकर वहां मौजूद अधिकारियों और डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के बांगड़ यूनिट में जाकर आईसीयू का निरीक्षण किया फिर सामान्य वार्ड में जाकर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता चेक की।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल के अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी को लेकर भी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण ने स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रदेश की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सजग हैं और काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पिछले सात दिनों से लगातार बैठकें कर रहे हैं और साथ ही संदेश दे चुके हैं कि ये आम आदमी की सरकार है और उसकी मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन