फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: BJP state president's tongue slips, what did Rathore say to woman leader in Bihar Day program

Rajasthan News: BJP प्रदेश अध्यक्ष की जुबान फिसली, बिहार दिवस के कार्यक्रम में महिला नेता को क्या कह गए राठौड़

Mon, 14 Apr 2025 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

एक तरफ जहां सरकार देश में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार की बात कर रही है, वहीं एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जुबान फिसलने से एक नया विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP state president's tongue slips, what did Rathore say to woman leader in Bihar Day program
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार दिवस के मौके पर आयोजित एक स्नेह मिलन समारोह के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंच से बोलते हुए कुछ ऐसा कह गए कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इस टिप्पणी को लेकर सन्नाटा छा गया। दरअसल राठौड़ ने मंच से बोलते हुए वहां मौजूद एक महिला भाजपा नेता को एक्सपोर्ट क्वालिटी कहकर संबोधित कर दिया। अति उत्साह में की गई यह टिप्पणी उन्होंने बिहार चुनाव के संदर्भ में की थी, जब वे कार्यक्रम में मौजूद बिहार मूल के लोगों से वोट की अपील कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


राठौड़ ने मंच से कहा- "यह हमारी एक्सपोर्ट क्वालिटी बैठी हैं, इन्हें भी वहां भेजूंगा।" उनकी यह टिप्पणी सुनते ही मंच पर मौजूद महिला नेत्री असहज हो गईं और उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से ढंक लिया। राठौड़ की इस टिप्पणी से वहां उपस्थित लोगों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई और कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक, सेरेमनी फंक्शन के बीच मैदान में घुसे दो युवक, एक कोहली तक पहुंचा

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं चला रही है। 33% महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाना, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे अभियान केंद्र सरकार की महिला-केंद्रित नीतियों के प्रमुख उदाहरण हैं। स्वयं प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में अनेक बार नारी शक्ति को विकसित भारत के अमृत स्तंभों में से एक बताया है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे नेता की ऐसी टिप्पणी के बाद बवाल उठना स्वाभाविक है।

अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फिसली जुबान से निकली इस टिप्पणी पर पार्टी क्या रुख अपनाती है, यह देखना बाकी है। हो सकता है कि पार्टी अध्यक्ष खुद ही अपनी इस अनचाही टिप्पणी के लिए माफी मांग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed