फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Mahendrajit Singh Malviya joined BJP

Rajasthan: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले ही लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय

Mon, 19 Feb 2024 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। मालवीय ने मोदी को अपना आदर्श बताते हुए सनातन धर्म को सबसे ऊपर रखने की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में सनातन का सम्मान नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Mahendrajit Singh Malviya joined BJP
भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के बड़े आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मालवीय ने अपने भाषण में कहा कि अपने जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से की थी। 50 किलोमीटर पैदल चलकर विद्यार्थी परिषद को ज्वाइन करने पहुंचा था। विद्यार्थी परिषद से मिले संस्कारों की वजह से राजनीति में इतना लंबा सफर आगे तक तय किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महेंद्र मालवीय ने आगे कहा कि 22 जनवरी को कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाकर सनातन धर्म के साथ-साथ सनातन को मानने वालों का दिल तोड़ दिया। मेरा भी कांग्रेस पार्टी से विश्वास उसी दिन उठ गया, जिस दिन उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मालवीय ने आगे कहा कि जब अंग्रेजों द्वारा साल 1913 में मानगढ़ धाम पर गोलियां चलाई गई थी, तब से आज तक मानगढ़ धाम के लोग सिर्फ इंतजार कर रहे थे कि कुछ होगा। परंतु जब प्रधानमंत्री मानगढ़ धाम पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने मानगढ़ धाम के लोगों को यह विश्वास दिलाया और उनमें एक आशा की किरण जागी कि अब मानगढ़ धाम का पूरे देश में नाम होगा और मानगढ़ धाम पर दी हुई कुर्बानियां अब व्यर्थ नहीं जाएगी।



मालवीय ने कहा कि यह सिर्फ नरेंद्र मोदी की सोच है कि वह मानगढ़ धाम पहुंचे और आदिवासियों को सम्मान दिया। मालवीय ने कहा, अब मुझे पूरा यकीन है मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा जरूर मिलेगा। मालवीय ने आगे कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं और प्रधानमंत्री ही देश में आदिवासी और पिछड़ों का भला कर सकते हैं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed