फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Local Body Polls: Voting Dates Changed in Bikaner’s 7 Civic Bodies, Pali and Fatehpur

राजस्थान निकाय चुनाव: बीकानेर की 7 निकायों समेत पाली और फतेहपुर में बदली वोटिंग डेट, जानें अब किस दिन होगा मत

Wed, 26 Aug 2026 09:24 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 26 Aug 2026 09:24 PM IST
सार

राजस्थान निकाय चुनाव में बीकानेर नगर निगम की वोटिंग 11 से बदलकर 9 सितंबर हुई। नोखा समेत छह नगर पालिकाओं में मतदान 9 की जगह 11 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Local Body Polls: Voting Dates Changed in Bikaner’s 7 Civic Bodies, Pali and Fatehpur
राज्य निर्वाचन आयोग

विस्तार

 राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बीकानेर जिले की सभी सात नगरीय निकायों में मतदान की तारीखों में बदलाव किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश और स्थानीय मेले-त्योहार, धार्मिक यात्राओं तथा सामाजिक संगठनों की मांग को देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बीकानेर नगर निगम में अब 9 सितंबर को वोटिंग

नए आदेश के मुताबिक बीकानेर नगर निगम में पहले 11 सितंबर को मतदान प्रस्तावित था। अब यहां दो दिन पहले यानी 9 सितंबर  को वोटिंग होगी। वहीं बीकानेर जिले की बाकी छह नगर पालिकाओं में मतदान की तारीख आगे बढ़ाई गई है। नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर में अब 11 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। इन निकायों में पहले 9 सितंबर को वोटिंग प्रस्तावित थी।
विज्ञापन


बीकानेर की 7 निकायों में नई वोटिंग डेट

बीकानेर नगर निगम में मतदान की तारीख 11 सितंबर से बदलकर 9 सितंबर कर दी गई है। वहीं नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर नगर पालिकाओं में अब 9 सितंबर के बजाय 11 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- जयपुर: देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर संदेश नायक, परकोटे में देखा सफाई का हाल


सीकर और पाली में भी बदली मतदान की तारीख

राज्य निर्वाचन आयोग इससे पहले सीकर और पाली की नगरीय निकायों में भी मतदान की तारीखों में बदलाव कर चुका है। पाली नगर निगम में पहले 9 सितंबर को मतदान प्रस्तावित था। अब 11 सितंबर 2026 को वोटिंग होगी। जैन समाज के पर्युषण महापर्व को देखते हुए मतदान की तारीख बदली गई है। वहीं सीकर के फतेहपुर नगर परिषद में पहले 11 सितंबर को मतदान प्रस्तावित था। आयोग ने इसे बदलकर अब 9 सितंबर 2026 कर दिया है। भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न कुलदेवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

क्यों बदली गई मतदान की तारीख?

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए मतदान की तारीखों में बदलाव किया है। विभिन्न मेले, तीज-त्योहार, धार्मिक यात्राओं और त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ के साथ सामाजिक संगठनों की मांग और जिला निर्वाचन अधिकारियों की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed