फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Governor Haribhau Bagde narrated a funny anecdote regarding women's participation in jobs

Rajasthan News: राज्यपाल बोले- आने वाले समय में ऑफिसों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी, फिर हमारा क्या होगा?

Thu, 19 Jun 2025 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 19 Jun 2025 06:49 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा- आज ऑफिसों में आधी संख्या महिलाओं की है और आधी पुरुषों की। लेकिन, जिस तरह से छात्राएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इससे ऐसा लगता है कि आने वाले समय में सभी ऑफिसों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी। तो हमारा क्या होगा?

विज्ञापन
Rajasthan Governor Haribhau Bagde narrated a funny anecdote regarding women's participation in jobs
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि पहले जब वे 18-20 साल के थे तब सरकारी कार्यालयों में पुरुष ही पुरुष दिखाई देते थे, लेकिन अब स्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल का किस्सा भी सुनाया।

विज्ञापन


राज्यपाल बागड़े ने कहा- एक 5वीं तक के स्कूल में सभी कर्मचारी महिलाएं थीं। केवल एक पुरुष था, जो साफ-सफाई का काम करता था। एक दिन स्कूल में सांप आ गया। सभी महिलाएं चिल्लाने लगीं- पुरुष को बुलाओ, पुरुष को बुलाओ। मजे की बात यह कि वह पुरुष कर्मचारी भी यही चिल्ला रहा था- पुरुष को बुलाओ, पुरुष को बुलाओ। मैं विनती करता हूं कि ऐसी स्थिति न आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  राजस्थान में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा- आज ऑफिसों में आधी संख्या महिलाओं की है और आधी पुरुषों की। लेकिन, जिस तरह से छात्राएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इससे ऐसा लगता है कि आने वाले समय में सभी ऑफिसों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी। तो हमारा क्या होगा? दरअसल, राज्यपाल गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के 8वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, कहा- राजस्थान को जल्द मिले पानी का हक

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अत्यधिक प्रसन्नता का विषय है कि कुल 343 डिग्रीधारकों में से 140 छात्राओं ने डिग्री प्राप्त की है। कुल 14 स्वर्ण पदकों में से 9 स्वर्ण पदक छात्राओं को प्राप्त हुए हैं, जो लगभग 64 प्रतिशत है। कुलाधिपति और कुलगुरु पदक भी हमारी बेटियों ने प्राप्त किए हैं जो दर्शाता है कि छात्राएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed