{"_id":"6853769663f1b80d2b04b4ec","slug":"rajasthan-monsoon-update-heavy-rain-alert-in-many-districts-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Update: राजस्थान में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Update: राजस्थान में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Thu, 19 Jun 2025 08:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:01 AM IST
सार
राजस्थान में मानसून की एंट्री बहुत तेजी से हुई। जैसे ही मानसून प्रदेश में आया, कुछ ही घंटों में यह जयपुर से लेकर जोधपुर और बाड़मेर तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में बहुत ज्यादा बारिश होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान में मानसून की जबरदस्त एंट्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में इस बार मानसून ने तय समय से एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया और दोपहर तक इसकी उत्तरी सीमा जोधपुर, बाड़मेर और जयपुर तक पहुंच गई।
आज इन जिलों में अति भारी वर्षा के आसार
मौसम विभाग ने आज राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पाली में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।
जयपुर में भी बारिश का अलर्ट
प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी किया है। मानसून के आगमन के साथ ही बुधवार को चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, सीकर, फतेहपुर और कोटा में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साजिश रचकर प्रेमी से दबवाया पति का गला, पिता को मरते हुए देखता रहा मासूम; उसी ने खोला राज
अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार जून में अब तक 33 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 20.52 मिमी होता है। पिछले साल प्रदेश में 662.87 मिमी और जयपुर में 1032.33 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस बार भी मौसम विभाग ने औसत से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।
शुक्रवार को भी कई जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिरोही और उदयपुर जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और आवश्यक सावधानियां बरतें।