फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Sixth list of Congress today preparations to field these famous faces on Jhotwara-Phulera s

Rajasthan Election: कांग्रेस की छठवीं सूची आज, झोटवाड़ा-फुलेरा सीट पर इन प्रसिद्ध चेहरों को उतारने की तैयारी

Fri, 03 Nov 2023 08:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 08:55 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: बीजेपी राजस्थान में 182 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। वहीं, कांग्रेस के 156 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में अब तक 241 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election Sixth list of Congress today preparations to field these famous faces on Jhotwara-Phulera s
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की छठी सूची आज आ सकती है। अब तक कांग्रेस 156 नाम घोषित कर चुकी है तथा 44 नामों का एलान होना अभी बाकी है। इनमें जयपुर, कोटा और नागौर सहित कुछ अन्य जगहों के लिए नामों का एलान होना अभी बाकी है।

विज्ञापन


जानकार सूत्रों की मानें तो जयपुर की झोटवाड़ा और फुलेरा सीट पर कांग्रेस इस बार नया प्रयोग कर सकती है। इन सीटों पर कांग्रेस ऐसे चेहरे उतारना चाहती है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। झोटवाड़ा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक लालचंद कटारिया चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। ऐसे में यदि कटारिया अपने निर्णय पर कायम रहते हैं तो यहां किसी ओलंपियन को भाजपा के राज्यवर्धन राठौड़ के सामने किया जा सकता है। राज्यवर्धन राठौड़ भी ओलंपियन हैं।
विज्ञापन


इसी तरह फुलेरा सीट पर भी कांग्रेस नया दांव खेलना चाहती है। पिछले चार विधानसभा चुनाव कांग्रेस यहां बुरी तरह हार चुकी है। भाजपा इस सीट को लगातार जीतती आ रही है। ऐसे में यहां मुकाबले को बराबरी का बनाने के लिए कांग्रेस बदलाव करने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 241 उम्मीदवारों ने 301 नामांकन भरे
नामांकन के चौथे दिन राज्य में 105 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 151 उम्मीदवारों ने 195 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब तक प्रदेश में 241 उम्मीदवारों ने 301 नामांकन पत्र भरे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में चौथे दिन सादुलशहर, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, संगरिया, हनुमानगढ़, बीकानेर पश्चिम, कोलायत, डूंगरगढ़, नोखा, सादुलपुर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, सीकर, दांता रामगढ़, खंडेला, नीम का थाना, कोटपूतली, विराटनगर, दूदू,  आमेर, जमवा रामगढ़, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बस्सी, किशनगढ़ बास, मुण्डावर, बहरोड़, थानागाजी, अलवर शहरी, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, कठूमर, डीग-कुम्हेर, भरतपुर,  हिंडौन, करौली,  बांदीकुई, महुवा, दौसा, गंगापुर, बामनवास, खंडार, किशनगढ़, मसूदा, केकड़ी, डीडवाना, जायल, डेगाना, मकराना, परबतसर, नावां, जैतारण, सोजत, पाली, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, बिलाड़ा, शिव, पचपदरा, सिवाना, सांचोर, गोगुन्दा, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर, डूंगरपुर, आसपुर, चोरासी, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीडोरा, कुशलगढ़, कपासन, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, धरियावद, भीम, कुम्भलगढ़, नाथद्वारा, मांडल, भीलवाड़ा, शाहपुरा, मांडलगढ़, केशोरायपाटन, बूंदी, पीपल्दा, सांगोद, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, अंता, डग और झालरापाटन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 195 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed