फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Shekhawat will not contest elections against Gehlot

Rajasthan Election: गहलोत के विरुद्ध लड़ने की अटकलों पर लगा विराम; जानिए BJP की बैठक के बाद क्या बोले शेखावत

Fri, 29 Sep 2023 07:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Sep 2023 07:46 AM IST
सार

भाजपा की बैठक के बाद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा पार्टी का निर्णय तो पार्टी जाने, कौन चुनाव लड़ेगा? ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Shekhawat will not contest elections against Gehlot
पत्रकारवार्ता करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। बुधवार मध्य रात्रि भाजपा की बैठक से बाहर आते समय संवाददाताओं ने जब शेखावत से पूछा कि आपको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़वाने की चर्चाएं चल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय तो पार्टी जाने, कौन चुनाव लड़ेगा? ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन फिलहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन

 
शेखावत ने कहा कि बैठक में राजस्थान में आगामी चुनाव संबंधी विचार हुआ। सारी परिस्थितियों और क्षेत्रों पर चर्चा हुई। चुनाव में क्या समीकरण बनेंगे? उस पर भी चर्चा हुई। चुनाव के हालात पर भी चर्चा हुई। वर्तमान सरकार के हालात पर भी चर्चा हुई। समाज और प्रदेश में व्याप्त मुद्दों पर भी चर्चा हई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। भ्रष्टाचार के विषय पर भी बहुत विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में मेरे चुनाव लड़ने संबंधी कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed