फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Leaders are not getting helicopter booking for election campaign

Rajasthan Election: प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर की मारामारी; नेताओं को नहीं मिल रही बुकिंग, जानें किसने मारी बाजी

Fri, 29 Sep 2023 02:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Sep 2023 02:34 PM IST
सार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हेलीकॉप्टर का किराया आसमान छू रहा है। आम दिनों में पांच लाख रुपये प्रतिदिन का किराया 12 लाख रुपये को पार कर गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Leaders are not getting helicopter booking for election campaign
राजस्थान में प्रचार के लिए नेताओं को नहीं मिल रहे हेलीकॉप्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश के नेताओं ने हेलीकॉप्टर्स की प्री-बुकिंग करवा ली है, जिसके कारण डिमांड सप्लाई में बड़ा गैप आ गया है और किराया आसमान पर पहुंच गया है। पहले जो किराया पांच लाख था वो चुनाव के चलते 12 लाख रुपये हो चला है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बड़े नेताओं ने हेलीकॉप्टर की बुकिंग एडवांस में करवाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डबल इंजन हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई है। मंत्री लेवल के अधिकांश नेताओं ने भी डबल इंजन हेलीकॉप्टर की बुकिंग करवाई है। तीन घंटे के लिए 12 लाख रुपये किराया देना होता है। पोस्टर फेंकने के लिए सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर काम में लिए जाएंगे, जिसका किराया करीब दो लाख रुपये प्रतिघंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं के होंगे हवाई दौरे
हवाई यात्रा करने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़, रामलाल जाट और कई मंत्री और विधायक शामिल हैं।

कोई भी हेलीकाॅप्टर खाली नहीं
सोहन सिंह, ए वन हेलीकॉप्टर के अनुसार, चुनाव से पहले सभी हेलीकॉप्टर्स की बुकिंग की जा चुकी है। वर्तमान में चुनाव के लिए कोई अवैलेबिलिटी नहीं है। सामान्य दिनों की बजाय किराया डेढ़ से दोगुना है, मगर हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं होने के चलते सभी नेताओं को बुकिंग के लिए मना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed