फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Election Commission reached Rajasthan to take stock of election preparations.

Rajasthan Election: चुनावी तैयारियों का जायजा लेने राजस्थान पहुंचा निर्वाचन आयोग; तीन दिन चलेगा बैठक का दौर

Fri, 29 Sep 2023 10:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Sep 2023 10:45 AM IST
सार

राजस्थान में भारत निर्वाचन आयोग का तीन दिवसीय दौरा 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा। जयपुर में बैठक कर अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का लिया जाएगा जायजा।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Election Commission reached Rajasthan to take stock of election preparations.
राजस्थान पहुंची भारत निर्वाचान आयोग की टीम। - फोटो : social media

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल तीन दिवसीय यात्रा पर 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। आयोग चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने जा रही है। जल्दी ही निर्वाचन आयोग अन्य राज्यों का भी दौरा कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 29 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आयुक्तगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जयपुर में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात आयोग एन्फोर्समेंट एंजेंसियों जैसे राज्य पुलिस, सीपीएफ, आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर विभाग, राज्य की लीड बैंक के समन्वयक, रेलवे तथा एयरपोर्ट आदि के नोडल अधिकारियों से विधासनभा चुनाव-2023 के संबंध में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष 30 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय पुलिस बल के नोडल अधिकारियों द्वारा तैयारियों से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि दौरे के आखिरी दिन एक अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त और आयुक्तगण मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक में विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारियों की समीक्षा कर मीडिया से वार्ता करेंगे। तीन दिवसीय दौरे में उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास, अजय भादू, ह्रदयेश कुमार, महानिदेशक बी नारायण, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक और सचिव अश्विनि कुमार मोहल भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed