{"_id":"654625494c8cd84a9d00f31e","slug":"rajasthan-election-2023-on-statement-of-retirement-vasundhara-raje-says-i-am-not-going-anywhere-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: राजनीति से रिटायर होने के बयान पर वसुंधरा बोलीं- ये बात दिमाग में बिल्कुल मत रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: राजनीति से रिटायर होने के बयान पर वसुंधरा बोलीं- ये बात दिमाग में बिल्कुल मत रखना
Sat, 04 Nov 2023 11:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:08 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे शब्दों की पकड़ा गया है। लेकिन, झालावाड़ हमारा परिवार है, इस परिवार के साथ हम बहुत सी बातें करते हैं, जिनके राजनैतिक मायने नहीं होते।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो सकती हूं'। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस बयान पर शुरू हुई सियासी के चर्चा के बीच राजे का एक बड़ा बयान सामने आया है। शनिवार को झालरापाटन में उन्होंने साफतौर पर कहा कि मैं ये बात बहुत क्लियर करना चाहती हूं कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं। रिटायरमेंट की बात अपने दिमाग में बिल्कुल मत रखना।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे शब्दों की पकड़ा गया है। लेकिन, झालावाड़ हमारा परिवार है, इस परिवार के साथ हम बहुत सी बातें करते हैं, जिनके राजनैतिक मायने नहीं होते। उन्होंने कहा कि कल यानी शुक्रवार को दिया मेरा बयान एक मां के तौर पर था। क्योंकि, दुष्यंत के भाषण को देखकर मुझे खुशी हुई थी।
विज्ञापन
जानिए राजे ने क्या कहा था?
दरअसल, शुक्रवार को वसुंधरा राजे नामांकन सभा को संबोधित कर रहीं थी। इस दौरान उन्होंने कहा-मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो सकती हूं। मेरे बेटे सांसद दुष्यंत साहब को सुनकर मुझे लगता है कि आप लोगों ने अच्छी तरह से सिखाकर, कुछ प्यार से और कुछ आंख दिखाकर ऐसे रास्ते पर ला दिया है।
विज्ञापन
टिकट मिलने के बाद सक्रिय हैं राजे
भाजपा प्रत्याशियों की सूची में नाम नहीं आने के कारण और पार्टी आलाकमान का रुख सामने नहीं आने तक वसुंधरा राजे को लेकर राजस्थान में संशय बना हुआ था। लेकिन, दूसरी सूची में भाजपा ने राजे को प्रत्याशी घोषित कर दिया। उनके समर्थक विधायकों को भी टिकट दिए गए। इसके बाद से वसुंधरा प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। रिटायरमेंट के बयान पर हुई सियासी चर्चा के बाद उन्होंने एक बार फिर सीधी बात कहकर विरोधियों को कड़ा संकेत दिया और उन्हें चुप कराने की कोशिश की है।