फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 Know where Congress leaders opened election offices without tickets

Rajasthan Election: इंतहा हो गई इंतजार की...जानें कहां बिना टिकट चुनाव कार्यालय खोल दिए कांग्रेस नेताओं ने

Sat, 04 Nov 2023 10:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों की तरफ से टिकट बंटवारे की देरी से पार्टी के नेताओं का धैर्य जवाब दे गया। टिकट एलान से पहले ही पार्टी कार्यालय खोल दिए गए।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Know where Congress leaders opened election offices without tickets
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में अब तक 156 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं, 44 टिकट अब भी बाकी हैं। नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। पांच नवंबर को रविवार होने की वजह से नामांकन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में जिन सीटों पर कांग्रेस के टिकट घोषित नहीं हुए वहां दावेदारों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पार्टी के टिकट एलान से पहले ही प्रत्याशियों ने अपने को विधायक प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिया है। यहां तक की कई विधानसभाओं में चुनाव कार्यालय भी खोले जाने का एलान हो गया है।
विज्ञापन


हवामहल से क्यूं बढ़ी महेश जोशी की चिंता
हवामहल सीट पर इस बार महेश जोशी का टिकट होल्ड कर दिया गया है। अब महेश जोशी की जगह यहां आरआर तिवाड़ी खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी बता रहे हैं। यहां तक की शनिवार को उन्होंने पार्टी का चुनाव कार्यालय खोलने की घोषणा भी कर दी और इसके लिए महेश जोशी को भी न्योता दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्याधर नगर में सीताराम ने किया नामांकन का एलान 
वहीं, विद्याधरनगर सीट पर कांग्रेस ने टिकट घोषित नहीं किया है। ऐसे में यहां कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके पार्टी के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने अपने लैटर हेड पर क्षेत्र में पार्टी का प्रधानचुनाव कार्यालय खोलने का एलान कर दिया। इस सीट पर भाजपा ने अपने सबसे हाई प्रोफाइल चेहरे दीया कुमारी को उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed