फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan ED team reached Government Secretariat and Yojana Bhavan questioned DOIT Secretary Anandi

Rajasthan: शासन सचिवालय और योजना भवन पहुंची ED टीम, DOIT सचिव आनंदी से पूछताछ, कमिश्नर को थमाया नोटिस

Thu, 17 Aug 2023 07:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 07:43 AM IST
सार

ईडी टीम शासन सचिवालय और योजना भवन पहुंची, डीओआईटी सचिव आनंदी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। साथ ही कमिश्नर को नोटिस थमाया। सरकारी अलमारी में 2.31 करोड़ कैश और एक किलो सोने की सिल्ली बरामदगी का मामला है।

विज्ञापन
Rajasthan ED team reached Government Secretariat and Yojana Bhavan questioned DOIT Secretary Anandi
योजना भवन पहुंची ED टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में शासन सचिवालय के पीछे योजना भवन के बेसमेंट में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बंद अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये कैश और एक किलो सोने की सिल्ली बरामदगी के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने विभाग की सचिव आनंदी के नाम पर नोटिस जारी कर डीओआईटी कमिश्नर इंद्रजीत को थमा दिया है। नोटिस के जरिए पूछताछ के लिए सचिव आनंदी को ईडी ऑफिस में तलब किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को ईडी की टीम जयपुर में सचिवालय के पीछे स्थित योजना भवन में डीओआईटी ऑफिस के अफसरों को नोटिस देने पहुंची। योजना भवन के बेसमेंट में सरकारी अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये कैश और एक किलो सोने की सिल्ली मिलने के मामले में राजस्थान पुलिस ने एसीबी को मामला सौंपा था। लेकिन अब ED ने राजस्थान सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की सचिव आनंदी के ऑफिस में नहीं मिलने पर उनके नाम से जारी नोटिस आईटी कमिश्नर इंद्रजीत को थमा दिया। नोटिस के जरिए आनंदी को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


ईडी के तीन अफसर और कर्मियों की टीम बुधवार को योजना भवन पहुंची। ईडी टीम वर्दी और सिविल ड्रेस दोनों में थी। उन्हें देखते ही विभाग में खबर आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया। कई अधिकारी कर्मचारी इधर-उधर हो गए। तो कुछ ने फोन बंद कर लिए। इसके बाद ईडी टीम ने आईटी सचिव के नाम का नोटिस कमिश्नर को सर्व कर दिया। ईडी टीम ने योजना भवन के रूम नम्बर 207 में आईटी कमिश्नर इंद्रजीत से कुछ देर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल अरोड़ा और आईटी सचिव आनंदी से सचिवालय में नहीं मिले - सूत्र
ईडी की एक टीम इससे पूर्व शासन सचिवालय भी पहुंची और अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा और आईटी सचिव आनंदी से मिलने की कोशिश की, लेकिन दोनों अफसर ऑफिस में मौजूद नहीं मिले।

निलंबित ज्वाइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव से पूछताछ के बाद एक्शन
ईडी ने डीओआईटी के निलंबित जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव से चार दिन की रिमांड पर कड़ाई से पूछताछ की है। नकदी और गोल्ड को लेकर ईडी टीम ने कुछ गोपनीय जानकारी जुटाई है। भ्रष्टाचार का पैसा और सोना किसका था, इसे लेकर पूछताछ के बाद नोटिस से बड़े सवाल भी खड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वेदप्रकाश यादव की रिमांड लेने से ही राज्य के कई अधिकारियों को ईडी की सर्च, इन्वेस्टिगेशन और नोटिस समेत संभावित कार्रवाई की भनक लग गई थी। सीएम ने भी कहा था कि बेवजह परेशान करने ईडी वाले कुछ अफसर आते हैं, उनको ऊपर से इशारा होता है। लेकिन हम ईडी से नहीं डरेंगे। इसके बाद 16 अगस्त को कई अधिकारी ऑफिस नहीं पहुंचे। तो जानकारी में आया है कि ईडी ने नोटिस उनके घर पर भिजवा दिए हैं।

चुनावी साल में ईडी का एक्शन, ये है पूरा मामला
शासन सचिवालय के पीछे राज्य सरकार के योजना भवन के बेसमेंट की सरकारी अलमारी में 20 मई 2023 को एक कर्मचारी की ओर से चाबी नहीं मिलने पर पुलिस की मौजूदगी में अलमारी तोड़ने पर दो करोड़ 30 लाख रुपये और एक किलो सोने की स्विस सिल्ली बरामद हुई थी। राजस्थान पुलिस में कार्रवाई के बाद एसीबी को 21 मई को मामला ट्रांसफर कर दिया गया था। सीसीटीवी खंगालने पर एसीबी ने डीओआईटी के जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव को आलमारी में लॉक खोलकर बैग रखते और माल निकालते-रखते देख लिया था।  


एसीबी पूछताछ में वेद प्रकाश यादव ने कैश और सोने के सोर्स और कालाधन किसका है, इस बारे में कुछ नहीं बताया। तो एसीबी ने उसे 23 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। फिर वेद प्रकाश जमानत पर जेल से बाहर आ गया। तब ईडी ने एक्शन शुरू किया और उसे नौ अगस्त को गिरफ्तार कर फिर से कोर्ट में पेश किया। ईडी को कोर्ट ने उसका चार दिन का रिमांड दिया। रविवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर वेद प्रकाश को फिर से कोर्ट में पेश किया। तो कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वेद प्रकाश से हुई पूछताछ में ईडी को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर अब ईडी की टीम अन्य सीनियर अफसरों पर शिकंजा कसने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed