फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Crime: Police reveals robbery of 60 lakhs in connivance with girlfriend

Rajasthan News: 10% की कमाई का लालच देकर मोटी रकम मंगवाई, प्रेमिका संग मिलकर की लूट; क्या है पूरा मामला?

Mon, 12 May 2025 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 May 2025 07:05 PM IST
सार

Jaipur: वारदात वाले दिन आरोपी अर्चना, तिलक, सुमित, सचिन व अजयदान नामक युवक को कंपनी का मैनेजर बताकर घर लाए। रूपयों से भरे बैग को देखने के बहाने खुलवाया गया। उसी दौरान सुमित ने पिस्टल निकालकर परिवादी के सिर पर तान दी। आगे क्या कुछ हुआ, आइये जानते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Crime: Police reveals robbery of 60 lakhs in connivance with girlfriend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने 60 लाख की डकैती की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना तिलक लोहिया, उसकी प्रेमिका अर्चना सिंह व एक अन्य साथी अजयदान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की रकम में से 44 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। शेष दो आरोपी सुमित और सचिन मीणा अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप व पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि मुरलीपुरा थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी परिवादी चंद्रशेखर ने 9 मई 2025 को डकैती की रिपोर्ट दी थी। पीड़ित ने बताया कि मेजर शैतान सिंह कॉलोनी स्थित उसके घर में मार्च 2025 से अर्चना सिंह, तिलक लोहिया, सुमित व सचिन मीणा बतौर किरायेदार रह रहे थे। अर्चना सिंह के नाम पर किरायानामा भी बना था। धीरे-धीरे उन्होंने भरोसा जीतकर नकद रकम पर आरटीजीएस के बदले 10 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर बड़ी रकम घर बुलवाई।
विज्ञापन


वारदात वाले दिन आरोपी अर्चना, तिलक, सुमित, सचिन व अजयदान नामक युवक को कंपनी का मैनेजर बताकर घर लाए। रूपयों से भरे बैग को देखने के बहाने खुलवाया गया। उसी दौरान सुमित ने पिस्टल निकालकर परिवादी के सिर पर तान दी। बदमाशों ने परिवादी के साथ धक्का-मुक्की कर एक महिला को कमरे में बंद कर दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर यूपी नंबर की सियाज व अन्य वाहन से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, दो करोड़ की डोडा पोस्त जब्त; चार तस्कर गिरफ्तार    

प्रकरण दर्ज होते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल व सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के आया नगर बस स्टैंड से सरगना तिलक लोहिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 44 लाख रुपये बरामद कर लिए। साथ ही जयपुर से अजयदान व अर्चना सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी तिलक लोहिया पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट व मारपीट के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों सुमित और सचिन मीणा की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed