{"_id":"67a3283f2d0151bb070bab08","slug":"rajasthan-congress-descended-on-well-to-discuss-the-districts-house-proceedings-adjourned-amid-uproar-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : जिलों पर चर्चा को लेकर वेल में उतरी कांग्रेस, हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्रवाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : जिलों पर चर्चा को लेकर वेल में उतरी कांग्रेस, हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्रवाई स्थगित
Wed, 05 Feb 2025 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:28 PM IST
सार
विधानसभा में आज शून्यकाल में जिलों पर चर्चा को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। कांग्रेस शून्यकाल में जिलों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाई थी, लेकिन संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने स्पीकर से कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में बुधवार को शून्यकाल में जिलों पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया। हंगामे के चलते पहले सदन की कार्रवाई 15 मिनट तक स्थगित करनी पड़ गई। इसके बाद सदन फिर से जुटा तो कांग्रेस विधायक विरोध करते हुए वेल में उतर गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला शून्यकाल में उस वक्त शुरू हुआ, जब स्पीकर वासुदेव देवनानी स्थगन प्रस्तावों पर व्यवस्था दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक की तरफ से जिलों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव आया लेकिन संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने यह कहते हुए इसका विरोध किया कि मामला कोर्ट में है इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
इस बात पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। हो-हंगामा बढ़ा तो स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया। इसके बाद फिर से सदन जुटा तो कांग्रेस विधायक विरोध करते हुए वेल में आ गए। हालांकि स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से फिर से अपनी सीटों पर जाने के लिए कहा लेकिन कांग्रेस विधायक चर्चा को लेकर अड़े रहे।
आधे घंटे की नारेबाजी के बाद सदन स्थगित
कांग्रेस विधायक करीब आधे घंटे तक सदन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उन्होंने सीएम भजनलाल और किरोड़ीलाल मीणा का नाम लेकर भी नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर एक बजे स्पीकर ने भोजनावकाश के लिए एक घंटे तक सदन फिर से स्थगित कर दिया।