फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Gehlot engaged in laying a network of roads in villages gifted development works worth 2422 crore

Rajasthan: गांवों में सड़कों का जाल बिछाने में जुटे CM गहलोत, 2422 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Mon, 31 Jul 2023 09:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत बेसिक इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए गहलोत सरकार सड़कों का जाल बिछाने में जुट गई है। सीएम अशोक गहलोत ने पक्की डामर सड़कों को सौगात प्रदेशवासियों को दी है। मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गहलोत ने 2422 करोड़ विकास कार्यों की सौगात दी। 1514 गांवों में सड़कों के जाल बिछेगा।

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot engaged in laying a network of roads in villages gifted development works worth 2422 crore
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में सड़क विकास के कामों को स्पीड मिलेगी और ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2,422 करोड़ विकास कार्यों की सौगात देते हुए 1,514 राजस्व गांव में सड़कों के जाल बिछाने के कार्यों का शिलान्यास किया। सीएम अशोक गहलोत के साथ मुख्यमंत्री निवास पर हुई वीसी में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया समेत आला अधिकारी भी जुड़े।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत लगातार पिछले साढ़े चार साल से राजस्थान की सड़कों पर फोकस किए हुए हैं। अलग-अलग बजट में सड़कों पर फोकस रखते हुए घोषणा की गई। अब चुनावी साल में सरकार ने एक बार फिर प्रदेशवासियों को ग्रामीण सड़कों की बड़ी सौगात दी है।  सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों के लिए 1,514 गांवों को नई सड़कों से जोड़ने के कार्यों का शिल्यान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 2,422 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने सोमवार दोपहर 12 बजे सीएमआर से राजस्व गांवों को सड़कों से जोड़ने के कार्यों का शिलान्यास किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्यालय ऑनलाइन जुड़े। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के गांव-गांव तक संचार और संपर्क के विस्तार के लिए 2,422 करोड़ की लागत से 1,422 गांवों को डामर सड़क से जोड़ने के कार्य का शिलान्यास किया गया है। हमारा विश्वास है कि सड़क अपने साथ इन गांवों तक तरक्की का रास्ता लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई जमाना था कि जब हम सड़कों के मामले में काफी पीछे थे और गुजरात सबसे आगे था। लेकिन, आज हम गुजरात से आगे नहीं, तो पीछे भी नहीं है। सड़कों से विकास का बड़ा संबंध होता है और जब भी हमें मौका मिला, हमने सड़कों के विकास पर ध्यान दिया है। आज जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, वो काम बारिश खत्म होते ही तुरंत पूरे किए जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में बनेंगी नई सड़कें
प्रदेश के बांसवाड़ा ज़िले में 35, बाड़मेर में 827, जैसलमेर में 74, जोधपुर में 250, जयपुर में 5, उदयपुर में 100, टोंक में 21, डूंगरपुर में 21 सड़कों सहित कुल 1514 राजस्व गांवों को नई सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कुल 2422 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन जगहों पर सड़क निर्माण में बारिश का मौसम खत्म होने के बाद तेजी आएगी। प्रदेश के ग्रामीण, जनजातीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों में विकास के उद्देश्य से गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

कौन-कौन से गांवों में बनेंगी सड़कें?
सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि साल 2011 की जनगणनानुसार सामान्य क्षेत्रों में 350 और अधिक आबादी, जनजातीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के 778 राजस्व गांवों को 1,192 करोड़ तथा जनगणना वर्ष 2011 के बाद घोषित सामान्य क्षेत्रों में 500 व अधिक आबादी और जनजातीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के 736 राजस्व गांवों में 1,230 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएगी। इन गांवों को नवीन डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा।


नई सड़कों से यह फायदा होगा
प्रदेश के गांवों में नई सड़कें बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार आदि सुविधाएं मजबूत होंगी। गांवों के नई डामर सड़कों के जोड़ने से किसानों को अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा। परिवहन लागत कम होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। गांवों से शहरों की दूरी कम होगी और गांवों में उद्योगों का विकास होगा। इसके अलावा नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। ग्रामीण पर्यटन भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed