{"_id":"658b0bbed897b10632067f46","slug":"rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-wife-geeta-and-son-performed-circumambulation-of-giriraj-maharaj-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता और बेटे ने किया गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता और बेटे ने किया गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, देखें वीडियो
Tue, 26 Dec 2023 10:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:52 PM IST
सार
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी और बेटे ने गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा की। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल की फैमिली पिछले 15 साल से ये परिक्रमा कर रही है।
विज्ञापन
गिरिराज जी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए पत्नी के साथ पहुंचे थे राजस्थान सीएम भजनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गिरिराज जी महाराज के अन्नय भक्त हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वे सपरिवार गिरिराज जी महाराज की शरण में पहुंचे थे। अब उनकी पत्नी गीता और बेटा गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं। इन दोनों के दंडवत परिक्रमा का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि वीडियो में सीएम की पत्नी गीता कड़ी सुरक्षा के बीच गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा करती नजर आ रही हैं। उनके साथ उनका बेटा भी साथ है। बताया गया कि सीएम भजनलाल खुद एक दशक से ज्यादा समय से सपरिवार यह परंपरा निभाते आए हैं। लेकिन अब व्यवस्ता के कारण वो दंडवत परिक्रमा में शामिल नहीं हो सके हैं। बताते चलें, गिरिराज जी महाराज का मंदिर गोवर्धन में है। जहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सीएम की पत्नी व बच्चे दंडवत कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी और बेटे गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए…. pic.twitter.com/hHpxiFBVY7
विज्ञापन विज्ञापन— LP Pant (@pantlp) December 26, 2023
गौरतलब है कि सीएम बनते ही भरतपुर नदबई क्षेत्र के रहने वाले शर्मा ने शपथ ग्रहण के बाद अपने इष्ट देव गिरिराज जी के स्वयं आकर मत्था टेककर दर्शन किए। वे पूर्व से ही गिरिराज जी की भक्ति करते हैं और समय-समय पर परिवार के साथ तलहटी में वानर, गाय व प्रसादी भंडारा की सेवा करते रहते हैं। उन पर गिरीराज महाराज की असीम कृपा है। वे गिरिराज को नहीं भूलते हैं।