फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Housing Board 313 Houses Flats Jaipur Bhiwadi Kishangarh Online Application 16 November

राजस्थान में घर खरीदने का मौका: जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में 313 मकानों के लिए आवेदन शुरू, जानें कीमत

Sat, 17 Oct 2026 10:09 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 17 Oct 2026 10:09 PM IST
सार

राजस्थान में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए हाउसिंग बोर्ड ने नई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं। जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में कुल 313 मकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनकी कीमत करीब 39 लाख रुपये से शुरू होती है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर है। जानिए, किस शहर में कितने मकान मिलेंगे और उनकी कीमत कितनी होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Housing Board 313 Houses Flats Jaipur Bhiwadi Kishangarh Online Application 16 November
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने आज से तीन आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। ये आवेदन डिजिटल माध्यम से 16 नवंबर तक किए जा सकेंगे। जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में कुल 313 मकानों का आवंटन किया जाएगा। इनकी लागत 41 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये से अधिक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कुल 313 मकानों में से 90 स्वतंत्र आवास हैं, जबकि शेष बहुमंजिला फ्लैट विभिन्न स्थानों पर बनेंगे। बोर्ड अजमेर के पास किशनगढ़ में 90 स्वतंत्र मकान बनाएगा। अलवर के पास भिवाड़ी में 77 बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण होगा। जयपुर के प्रताप नगर में 146 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। ये आवास मध्यम आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के लिए बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 6.30 बजे पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजना शुरू करेंगे। यह योजना जयपुर के इंदिरा गांधी नगर में बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटन से संबंधित है।
विज्ञापन


किशनगढ़ और भिवाड़ी की आवासीय योजनाएं
किशनगढ़ में मध्यम आय वर्ग-ए के 26 मकान (120 वर्ग मीटर) करीब 41 लाख रुपये में उपलब्ध होंगे। मध्यम आय वर्ग-बी के 40 मकान (162 वर्ग मीटर) लगभग 55 लाख रुपये के होंगे, जबकि उच्च आय वर्ग के 24 स्वतंत्र मकान (210 वर्ग मीटर) करीब 69 लाख रुपये में मिलेंगे। किशनगढ़ की चरण-4 योजना में 45 फीसदी मकान नकद और 55 फीसदी किस्तों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। भिवाड़ी के अरावली विहार में 8 मंजिला बहुमंजिला फ्लैट योजना है, जिसमें कुल 77 फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी और जयपुर में फ्लैटों का विवरण
भिवाड़ी में मध्यम आय वर्ग-ए के लिए 32 फ्लैट (1394 वर्गफुट अधि-निर्मित क्षेत्रफल) 39 लाख रुपये के होंगे। मध्यम आय वर्ग-बी के लिए भी 32 फ्लैट (1595 वर्गफुट अधि-निर्मित क्षेत्रफल) 50 लाख रुपये में मिलेंगे। उच्च आय वर्ग के लिए 13 फ्लैट (2114 वर्गफुट अधि-निर्मित क्षेत्रफल) 63.50 लाख रुपये में उपलब्ध होंगे। जयपुर के प्रताप नगर में 146 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। पत्रकारों के लिए विशेष योजना इंदिरा गांधी नगर, जयपुर में बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटन से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed