फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot will visit Pali district on June 3-4

Rajasthan: CM गहलोत 3-4 जून को करेंगे पाली का दौरा, जनसुनवाई सहित विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Thu, 01 Jun 2023 01:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार तीन जून को जालोर से पाली आएंगे। वे पाली के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो दिन प्रवास के दौरान गहलोत जनसुनवाई के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot will visit Pali district on June 3-4
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर तीन जून को पाली के दौरे पर आ रहे हैं। गहलोत जालोर से शनिवार को यहां पहुंचेगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद अगले दिन रविवार को जनसुनवाई करेंगे। गहलोत के दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं, कांग्रेसियों में भी इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर 2.30 बजे जालौर से रोहट के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर तीन बजे रोहट में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे रोहट से पाली के लिए रवाना होंगे और नाइट स्टे पाली सर्किट हाउस में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह करेंगे जनसुनवाई...
मुख्यमंत्री रविवार को सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे से जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद  11:30 बजे पाली से जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। पाली जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रोहट पहुंच गए हैं। यहां इन अधिकारियों ने महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर स्थल, हेलीपैड, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed