Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan cet senior secondary exam 2026 revised schedule december 1 3 admit card

राजस्थान: सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, 1 से 3 दिसंबर तक 6 पारियों में होगा एग्जाम

Fri, 20 Nov 2026 09:25 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक छह पारियों में होगी। अभ्यर्थी 21 नवंबर से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी और 26 नवंबर से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
rajasthan cet senior secondary exam 2026 revised schedule december 1 3 admit card
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। तीन दिनों में कुल छह पारियों में अभ्यर्थियों का एग्जाम होगा। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 21 नवंबर से अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे, जबकि प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

रोजाना दो पारियों में होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, CET सीनियर सेकेंडरी परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
  • पहली पारी: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

  • दूसरी पारी: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

अभ्यर्थी 21 नवंबर से एसएसओ आईडी पर लॉगिन कर अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 26 नवंबर से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल करने पर 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना

परीक्षा में नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए बोर्ड ने सख्त नियम लागू किए हैं। नकल करते पकड़े जाने पर 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर घड़ी, मोबाइल और जींस पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। केंद्र पर बायोमीट्रिक प्रक्रिया और जरूरी जांच पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आधार कार्ड समेत ये दस्तावेज लाना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को मूल फोटोयुक्त आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड पर जन्मतिथि दर्ज होना भी जरूरी है। विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र के आधार पर भी पहचान का मिलान किया जा सकेगा।
इसके अलावा अभ्यर्थियों को उपस्थिति पत्रक के लिए 2.5×2.5 सेंटीमीटर आकार का नया रंगीन फोटो लाना होगा। फोटो एक महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या मॉर्फिंग नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के लिए नीली स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन भी साथ रखना होगा।

प्रश्न पत्र घर नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र की बुकलेट अपने साथ घर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, वे अपनी ओएमआर शीट की कार्बन प्रति साथ ले जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रश्न पत्र की सीरीज और प्रतीक याद रखने होंगे।
बोर्ड के अनुसार, अंतिम परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी पारियों के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन प्रति परिणाम जारी होने तक सुरक्षित रखनी होगी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगी श्रुतलेखक की सुविधा

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में श्रुतलेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी अपना श्रुतलेखक लेकर आता है तो उसे संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, वचन पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्र परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र पर जमा कराने होंगे।
वहीं, बोर्ड की ओर से श्रुतलेखक की सुविधा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो दिन पहले केंद्राधीक्षक के पास आवेदन करना होगा।

उत्तर कुंजी पर 72 घंटे में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

परीक्षा के बाद बोर्ड की ओर से उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 72 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।


बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed