फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Budget: Govind Dotasara sharply attacks budget Not a double engine, but a trouble engine government

Rajasthan Budget 2026: ‘डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन सरकार बन गई’, डोटासरा का बजट पर तीखा हमला

Wed, 11 Feb 2026 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Feb 2026 07:29 PM IST
सार

Rajasthan Budget 2026-27: गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य बजट को नीरस और दिशाहीन बताते हुए सरकार पर शिक्षा, रोजगार, जल परियोजनाओं और स्वास्थ्य योजनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खाली पदों और घोषणाओं के बावजूद ठोस प्रावधान बजट में दिखाई नहीं देते।

विज्ञापन
Rajasthan Budget: Govind Dotasara sharply attacks budget Not a double engine, but a trouble engine government
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बजट को “नीरस, दिशाहीन और जनता के हितों से कोसों दूर” बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार अब ट्रबल इंजन बन चुकी है। उनके अनुसार यह सरकार जनता को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा में कटाक्ष और राजनीतिक टिप्पणी
डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में इतना नीरस बजट पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायक ऊबकर सोते नजर आए। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बजट के दौरान उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री को बराबर बार पानी का गिलास दिया गया, लेकिन आम जनता को कोई ठोस राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिक्षा बजट और आपदा राहत पर सवाल
शिक्षा क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट में सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि स्कूल भवनों के निर्माण और मरम्मत के लिए 2.10 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जबकि बजट में केवल 550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए घोषित 800 करोड़ रुपये में से एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ और इस बार भी सिर्फ 500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।


पढ़ें- राजस्थान बजट पर सियासत तेज: शिक्षा मंत्री का बजट की समझ को लेकर विपक्ष पर सवाल, व्यापारियों ने जताया संतोष
 
रोजगार और भर्ती प्रक्रिया पर चिंता
रोजगार के मुद्दे पर डोटासरा ने कहा कि बजट में एक भी नई सरकारी नौकरी की घोषणा नहीं की गई। उन्होंने पेपर लीक मामलों में कमजोर पैरवी का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबूलाल कटारा जैसे आरोपी बाहर आ गए। उनके अनुसार केवल 3,000 संविदा कर्मियों और 5,000 होमगार्ड बढ़ाने की बात कही गई है, जबकि प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
 
यमुना जल परियोजना और अन्य योजनाओं पर आरोप
यमुना जल परियोजना का उल्लेख करते हुए डोटासरा ने कहा कि सरकार बड़े दावे कर रही है, लेकिन अब तक एक रुपये का भी बजट आवंटन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 में चार महीने में डीपीआर तैयार करने की घोषणा हुई थी, लेकिन दो वर्ष बाद भी डीपीआर तैयार नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन, ईआरसीपी, स्वास्थ्य सेवाओं और आरजीएचएस योजना को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका कहना था कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, युवा, महिलाएं और कर्मचारी किसी भी वर्ग के लिए ठोस प्रावधान नजर नहीं आते, जबकि 1.55 लाख पद खाली पड़े हैं और भर्ती पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed