फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP Turns Focus to Panchayat Polls After Civic Election Win

निकाय चुनाव में जीत के बाद अब पंचायतों पर भाजपा की नजर: सीएम भजनलाल ने मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति

Wed, 14 Oct 2026 06:44 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 14 Oct 2026 06:44 PM IST
सार

नगरीय निकाय चुनावों में जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर मंत्रियों के साथ चर्चा की। भाजपा ने ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Turns Focus to Panchayat Polls After Civic Election Win
कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद भाजपा ने अब पंचायती राज चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर भाजपा की सरकार बनाने के लिए ‘ट्रिपल इंजन’ का आह्वान किया।

विज्ञापन

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों का विकास और ग्रामीणों का जीवन सम्मानजनक व सुविधाजनक बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए गांवों का विकास, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव गांवों के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जाने चाहिए, जो गांवों की वास्तविक समस्याओं को समझें और लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

विज्ञापन

गांवों की जरूरतों के आधार पर बनेगी विकास की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि गांवों के विकास की योजनाएं स्थानीय जरूरतों के मुताबिक तैयार हों और उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रदेश में ‘विकसित गांव, विकसित वार्ड’ अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम सभाओं और चौपालों में किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और बुजुर्गों से उनकी जरूरतों और सुझावों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुझावों के आधार पर ग्राम विकास संकल्प पत्र तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प रथ भी प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्रियों ने सीएम को दिया जीत का श्रेय

मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक के बाद विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अन्य मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को जीत की बधाई देते हुए इसे उनकी रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने जीत का श्रेय सामूहिक प्रयासों को देते हुए कहा कि यह सभी के साझा प्रयासों का नतीजा है।



यह भी पढें- जयपुर: सौर ऊर्जा से हर महीने 51 लाख रुपये की बिजली बचाने की तैयारी, 6 एसटीपी और 2 गार्डन पर लगेंगे सोलर प्लांट

309 निकायों में से 202 में भाजपा के बोर्ड

प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में से 202 में भाजपा के बोर्ड बने हैं। 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए। इसके अलावा 30 नगर परिषदों और 163 नगर पालिकाओं में भाजपा के निकाय प्रमुख चुने गए। प्रदेश के नौ जिलों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद अब भाजपा पंचायत स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed