Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP Faces Three-Way Factional Battle After Panchayat Election Setback, Leadership Under Pressure

राजस्थान पंचायती राज चुनाव: भाजपा में सियासी हलचल, सरकार-संगठन में खींचतान

Wed, 25 Nov 2026 05:36 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 05:36 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के नतीजों से सत्तारूढ़ भाजपा में सियासी हलचल बढ़ गई है। हार के बाद संगठन और सरकार के बीच जिम्मेदारी तय करने को लेकर खींचतान जारी है। वरिष्ठ पत्रकार भंवर पुष्पेंद्र और कार्तिक बलवान ने जनता की नाराजगी तथा मंत्रियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए। भाजपा के सामने अब चुनावी हार की समीक्षा और जिम्मेदारी तय करने की चुनौती है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Faces Three-Way Factional Battle After Panchayat Election Setback, Leadership Under Pressure
राजस्थान भाजपा में अब तीन धड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव नतीजों ने सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। चुनाव में पार्टी को मिले झटके के बाद अब संगठन और सरकार के बीच जिम्मेदारी तय करने को लेकर खींचतान दिख रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पसरा सन्नाटा और नेताओं की चुप्पी राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी हुई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के भीतर अब तीन अलग-अलग धड़े सक्रिय हैं। एक धड़ा सरकार के कामकाज और नेतृत्व को जिम्मेदार ठहरा रहा है। दूसरा संगठन की भूमिका पर सवाल उठा रहा है। तीसरा खेमा अपने राजनीतिक भविष्य की संभावनाएं तलाश रहा है। वरिष्ठ पत्रकार भंवर पुष्पेंद्र ने इसे तूफान गुजरने के बाद की खामोशी बताया। उनके अनुसार, सरकार के पास पहले भी समय था। लेकिन धरातल पर अपेक्षित कामकाज नहीं दिखा। गांवों में सड़कों की स्थिति, पेयजल संकट और योजनाओं का क्रियान्वयन जैसे मुद्दे जनता के बीच थे। जनता ने चुनाव में अपनी राय सरकार को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेतृत्व पर किरोड़ीलाल मीणा का बयान

कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने और भाजपा की जीत के उदाहरण वाले बयान पर चर्चा हुई। भंवर पुष्पेंद्र ने इसे राजनीतिक क्रीड़ा और पीड़ा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि पहले बयान से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को हवा मिली। बाद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समर्थन में दिए गए बयान से राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास दिखा। किरोड़ीलाल मीणा के बयानों के राजनीतिक मायने होते हैं। इन्हें सामान्य बयान के तौर पर नहीं देखा जा सकता।


ये भी पढ़ें: जिला प्रमुख चुनाव कांग्रेस ने खोला खाता, जैसलमेर में संतोष निर्विरोध चुनी गईं, बीकानेर में बगावत

मंत्रियों की जवाबदेही पर सवाल

पत्रकार कार्तिक बलवाना ने कहा कि भाजपा में कुछ नेताओं को राजनीतिक अवसर दिख रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए। बलवाना ने कहा कि सरकार को जनता से वास्तविक प्रतिक्रिया लेनी चाहिए, केवल सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया को जनता की राय मानना सही नहीं है। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में मंत्रियों की भागीदारी और नौकरशाही पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए। यदि अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को जवाब दें तो मंत्रियों की जवाबदेही प्रभावित होती है। उन्होंने जल संसाधन मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और उपमुख्यमंत्री दिया की सक्रियता को महत्वपूर्ण बताया।

जनता की नाराजगी और आगे की राह

चर्चा में सामने आया कि कांग्रेस का प्रबंधन कमजोर होने के बावजूद भाजपा को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा। भंवर पुष्पेंद्र के अनुसार, यह केवल विपक्ष की रणनीति का परिणाम नहीं था, बल्कि नाराज जनता ने सरकार को आईना दिखाया। कार्तिक बलवाना ने कहा कि भाजपा के पास कार्यशैली सुधारने का अवसर है। इसके लिए संगठन और सरकार में बेहतर समन्वय, मंत्रियों की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान जरूरी है। राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार में देरी का असर भी कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर पड़ता है। भाजपा के सामने अब चुनावी हार की समीक्षा के साथ जिम्मेदारी तय करने का भी सवाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed