फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP: CM Bhajanlal reached Delhi for BJP election committee meeting.

Rajasthan BJP: भाजपा चुनाव समिति की बैठक; राजस्थान के लिए टिकटों की पहली सूची कल तक हो सकती है जारी

Thu, 29 Feb 2024 06:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Feb 2024 06:20 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान के टिकटों की पहली सूची शुक्रवार तक जारी होने संभावना है। टिकटों पर मंथन के लिए गुरुवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा सुबह दिल्ली से जयपुर लौटने के साथ शाम को फिर दिल्ली बुला लिए गए।

विज्ञापन
Rajasthan BJP: CM Bhajanlal reached Delhi for BJP election committee meeting.
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनावों के लिए टिकटों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है। संभावना है कि शुक्रवार तक भाजपा पहली सूची जारी कर दे। टिकटों की सूची फाइनल करने के लिए गुरुवार शाम भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा राजस्थान से बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, सीएम भजन लाल शर्मा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


15 टिकट बदल सकती है भाजपा 
राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भाजपा अपने 7 सांसदों को उतार चुकी है। इसमें से 4 चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, जिनमें से तीन सरकार में मंत्री हैं। सबसे ज्यादा टिकट बदलाव की संभावना पश्चिमी राजस्थान में है। यहां भाजपा को विधानसभा चुनावों में काफी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार लोकसभा चुनावों करीब 15 से ज्यादा टिकट बदल सकती है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सूची में आ सकता है मालवीय का नाम
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक महेंद्र जीत मालवीय का नाम बीजेपी की पहली सूची में हो सकता है। उन्हें भाजपा बांसवाड़ा से चुनाव लड़वाना चाहती है। हालांकि अभी कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इनमें पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया और नागौर से कुछ अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed