फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani became emotional during uproar in Sadan accused Congress of insult

Rajasthan Assembly: सदन में हंगामे के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी हुए भावुक, कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 03:17 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को काफी हंगामा देखने को मिला। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपनी बात रखते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कांग्रेस के विधायकों पर आसन के अपमान का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani became emotional during uproar in Sadan accused Congress of insult
स्पीकर वासुदेव देवनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को सियासी घमासान देखने को मिला। जब सदन के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर अपमानजनक व्यवहार करने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान देवनानी इतने भावुक हो गए कि सदन में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। देवनानी बोले, मैंने कभी पक्षपात नहीं किया, फिर भी आरोप लगते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भावुक होते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, मैं भी पांच बार से सदन का सदस्य हूं, लेकिन मैंने कभी ऐसे शब्द नहीं सुने। मैंने कभी पक्षपात नहीं किया, फिर भी मुझ पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, यह बेहद दुखद है। देवनानी ने आगे कहा कि अगर इस तरह की भाषा का उपयोग होता रहेगा तो लोकतंत्र का क्या होगा? उन्होंने डोटासरा के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा, मुझे भी लगता है कि वह विधायक बनने के योग्य नहीं हैं। लेकिन इसका निर्णय सदन को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर सदन में गतिरोध
विधानसभा में गतिरोध की जड़ केंद्र सरकार की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी है, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। सरकार के एक मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी पर विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया, जिससे सत्र बाधित हुआ। इस विवाद के बीच कांग्रेस के कुछ विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को उन्होंने जबरन विधानसभा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।


डोटासरा का दावा : स्पीकर की कोई अहमियत नहीं मानी जा रही
इस पूरे विवाद पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने उनसे कहा था, हमारा स्पीकर तो जैसा है वैसा है, यह कोई भी काम की बात नहीं मानेगा। डोटासरा ने आगे कहा कि सरकार के भीतर ही मतभेद हैं और उनकी व्यक्तिगत माफी को लेकर कोई सहमति नहीं बनी थी।

कांग्रेस का विधानसभा के बाहर धरना
निलंबन की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को विधानसभा के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। कांग्रेस का कहना है कि यह निलंबन अन्यायपूर्ण है और सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का हनन कर रही है। इस घटना के बाद राजस्थान की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। जहां भाजपा सरकार कांग्रेस पर सदन की मर्यादा भंग करने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस इसे सरकार की असहिष्णुता करार दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed