फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly session from today first CM with no experience of legislature

Rajasthan: विधानसभा सत्र आज से, न मंत्री होंगे न नेता प्रतिपक्ष, पहला सीएम जिसे विधायिका का अनुभव नहीं

Wed, 20 Dec 2023 06:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 06:43 AM IST
सार

सदन के विधायी कार्य में बृहस्पतिवार को स्पीकर का चुनाव निर्धारित किया गया हैं। अगर सर्वसम्मति से देवनानी नहीं चुने जाते हैं तो भाजपा विधायक दल की संख्या 115 होने से आसानी से वह चुनाव जीत जाएंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
Rajasthan Assembly session from today first CM with no experience of legislature
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में बुधवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र कई मायनों में अनोखा होगा। राजस्थान के संसदीय इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा सीएम सदन के फ्लोर पर होगा, जिसे पहले से विधायिका का कोई अनुभव नहीं है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं और पहली बार में ही सीएम के पद पर पहुंच गए। इसके साथ ही पहली बार सरकार बगैर मंत्रियों के सदन में पहुंचेगी क्योंकि भाजपा अब तक अपना मंत्रिमंडल तय नहीं कर पाई है। अब पहले विधायक अपनी शपथ लेंगे। इधर, विपक्षी खेमे की बात करें तो कांग्रेस भी अपने विधायक दल का नेता अभी तक नहीं चुन पाई है।

विज्ञापन

स्पीकर का होगा चुनाव
सदन के विधायी कार्य में बृहस्पतिवार को स्पीकर का चुनाव निर्धारित किया गया हैं। अगर सर्वसम्मति से देवनानी नहीं चुने जाते हैं तो भाजपा विधायक दल की संख्या 115 होने से आसानी से वह चुनाव जीत जाएंगे। ब्यूरो

विज्ञापन

मजबूत विपक्ष, कठिन होगा फ्लोर मैनेजमेंट
सरकार के लिए पहले सत्र में फ्लोर मैनेजमेंट बेहद कठिन होगा। पहला तो भाजपा के सामने तुलनात्मक तौर पर बेहद मजबूत विपक्ष होगा। पहले 2003 में बनी भाजपा सरकार के सामने 56 कांग्रेसी विधायकों का विपक्ष था, जबकि 2013 में कांग्रेस महज 21 ही सीटें जीती थी। इस बार भाजपा के 115 के मुकाबले कांग्रेस और सहयोगियों के 70 विधायक सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर जाते समय सीएम शर्मा की कार नाले में फंसी
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की कार मंगलवार रात किनारे नाले में फंस गई। वह पत्नी मथुरा के गिरिराज मंदिर जा रहे थे, तभी पूंछरी के लौठा मंदिर के पास उनकी एसयूवी का अगला टायर नाले में फंस गया। बाद में उन्हें दूसरे वाहन से मथुरा ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed