फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rain and Thunderstorm Alert in 12 Rajasthan Districts Today

Rajasthan Weather: पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं से राहत के आसार, पश्चिमी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

Sun, 07 Jun 2026 08:03 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 07 Jun 2026 08:03 AM IST
सार


राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और बारिश से राहत मिल सकती है, जबकि बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में गर्मी और लू का असर बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain and Thunderstorm Alert in 12 Rajasthan Districts Today
राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मौसम का दोहरा मिजाज रविवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रहने की चेतावनी दी गई है मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन


शनिवार को टोंक के निवाई क्षेत्र में 65 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि अलवर और बीकानेर में भी अच्छी बरसात हुई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी के कारण टिन शेड उड़कर दूर खेतों में जा गिरे। बारिश और आंधी के बाद पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaipur Crime: साइकिलिंग के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट के पोर्च में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

राजधानी जयपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ शाम या देर दोपहर में तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक राज्य में इसी तरह का मिश्रित मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और लू का प्रभाव बढ़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed