फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: 16-Year-Old Girl Out for Cycling Found Dead in Apartment Porch, Police Probe Suspicious Death

Jaipur Crime: साइकिलिंग के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट के पोर्च में मिला शव

Sat, 06 Jun 2026 09:37 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 06 Jun 2026 09:37 PM IST
सार

जयपुर के प्रतापनगर में 16 वर्षीय छात्रा का शव अपार्टमेंट के पोर्च में मिला। साइकिलिंग के लिए निकली छात्रा की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और हत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Jaipur Crime: 16-Year-Old Girl Out for Cycling Found Dead in Apartment Porch, Police Probe Suspicious Death
जयपुर में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक छात्रा का शव अपार्टमेंट के पहले फ्लोर के पोर्च में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी और मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे साइकिलिंग के लिए घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रात करीब 10:30 बजे प्रतापनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

बुधवार को छात्रा का शव अपार्टमेंट के प्रथम तल के पोर्च में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढें- 

Jaipur News: अचानक SMS पहुंचे सीएम , मरीजों से की बातचीत; व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्रा की मौत अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से गिरने के कारण हुई या उसके पीछे कोई आपराधिक घटना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed