फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Drama on Stage Rahul Gandhi Uses Unique Skit to Warn Congress Workers Against Sycophancy

'कांग्रेस में टिकट या पद के लिए नहीं चलेगी सिफारिश': मंच पर नाटकीय रूप में राहुल गांधी ने समझाया; दी ये हिदायत

Mon, 01 Jun 2026 05:28 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 01 Jun 2026 05:28 PM IST
सार

पुष्कर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के समापन सत्र में राहुल गांधी ने नाटकीय प्रस्तुति के जरिए जिलाध्यक्षों को संगठन का पाठ पढ़ाया। डोटासरा को मंच पर उदाहरण बनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चाटुकारिता नहीं, बल्कि तपस्या, त्याग और प्रदर्शन से पहचान मिलती है।

विज्ञापन
Drama on Stage Rahul Gandhi Uses Unique Skit to Warn Congress Workers Against Sycophancy
राहुल गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन की मूल विचारधारा, टीम वर्क और जनसरोकारों पर आधारित राजनीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस में आगे बढ़ने का रास्ता चाटुकारिता नहीं, बल्कि तपस्या, त्याग और कठोर परिश्रम से होकर जाता है।

विज्ञापन


नाटक के जरिए समझाया कांग्रेस और भाजपा का फर्क
सत्र के दौरान राहुल गांधी ने एक रोचक नाट्य प्रस्तुति के जरिए कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को मंच पर कुर्सी पर खड़ा किया और कुछ नेताओं को बुलाकर अलग-अलग भूमिकाएं निभाने को कहा। किसी से हाथ जोड़कर खड़े होने को कहा गया, किसी से दंडवत प्रणाम करवाया गया, जबकि वरिष्ठ नेता रामलाल जाट को कुर्सी खींचने की भूमिका दी गई। इस उदाहरण के माध्यम से राहुल गांधी ने बताया कि कुछ राजनीतिक दलों में पद पाने के लिए नेताओं की परिक्रमा और खुशामद की संस्कृति होती है, लेकिन कांग्रेस की कार्यशैली इससे अलग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट या पद पाने के लिए किसी नेता की परिक्रमा लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस का हर नेता कमजोर व्यक्ति के साथ खड़ा दिखाई देना चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि यदि किसी गरीब, वंचित या कमजोर व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष और नेता उसके साथ खड़ा दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष करने की राजनीति है। धर्म और सामाजिक सौहार्द पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर इंसान का शरीर पंचतत्वों से बना है। चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, सभी की मूल संरचना एक जैसी है। ऐसे में समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की राजनीति से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम वर्क पर दिया जोर
राहुल गांधी ने संगठन में बेहतर समन्वय और टीम वर्क को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामूहिक भावना के साथ काम करना होगा। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन को प्राथमिकता देना जरूरी है।

जय शाह और विराट कोहली का उदाहरण
राहुल गांधी ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ लोग पारिवारिक या राजनीतिक प्रभाव के कारण आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन वास्तविक सम्मान और सफलता मेहनत तथा तपस्या से मिलती है। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों की मेहनत, अनुशासन और तपस्या से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस का संस्कार त्याग, संघर्ष और सेवा का है। जो व्यक्ति मेहनत करेगा, जनता के बीच रहेगा और संगठन के लिए काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा।


ये भी पढ़ें-  बूंद-बूंद को तरसे लोग: बांसवाड़ा में पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा, बेबस ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


जूली-डोटासरा की खुलकर तारीफ की
राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच बेहतर समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों नेताओं का तालमेल संगठन के लिए सकारात्मक संदेश देता है। राहुल ने कहा कि राजस्थान का यह मॉडल कांग्रेस के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा और उदाहरण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed