फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Civic Polls: Public Holiday on Voting Days, Dry Days Announced Ahead of Two-Phase Election

जयपुर निकाय चुनाव: वोट से पहले शराबबंदी, मतदान के दिन छुट्टी... चुनावी रण में ये बड़ा ऐलान

Mon, 07 Sep 2026 08:00 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 07 Sep 2026 08:00 AM IST
सार

जयपुर निकाय चुनाव में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले और दूसरे चरण से पहले 48 घंटे शुष्क दिवस होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना पर भी शुष्क दिवस रहेगा।

विज्ञापन
Jaipur Civic Polls: Public Holiday on Voting Days, Dry Days Announced Ahead of Two-Phase Election
निकाय चुनाव-जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर जिले में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही मतदान से पहले 48 घंटे की अवधि में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शुष्क दिवस लागू रहेगा।

विज्ञापन

पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक शुष्क दिवस रहेगा। दूसरे चरण में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। 14 सितंबर को मतगणना दिवस पर भी शुष्क दिवस रहेगा।

विज्ञापन

दो चरणों में होगा मतदान
जयपुर जिले में दो चरणों में निकाय चुनाव के मतदान होंगे। इसमें  पहले चरण में 9 सितंबर को शाहपुरा और चौमूं नगर परिषद तथा बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी और वाटिका नगरपालिकाओं में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में Traces of Time प्रदर्शनी, मिस्र के कलाकार ने रंगों में उतारी इंसान की अनदेखी दुनिया

दूसरे चरण में 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में अवकाश रहेगा। पुनर्मतदान होने की स्थिति में संबंधित मतदान क्षेत्र में पुनर्मतदान के दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले के औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देना होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

मतदान के लिए ईवीएम कमीशनिंग का कार्य देश नायक की निगरानी में रविवार को भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज में रविवार को आयोजित हुआ।  इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने परिसर का निरीक्षण कर  चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed