फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   aimim-babu-bhai-congress-muslim-vote-bank-rajasthan-local-body-election-owaisi

जयपुर: ‘जिस दिन मुस्लिम समाज समझ गया, कांग्रेस खत्म हो जाएगी’, एआईएमआईएम नेता का बड़ा दावा

Sun, 06 Sep 2026 05:27 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 06 Sep 2026 05:27 PM IST
सार

एआईएमआईएम के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई ने राजस्थान निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को डराकर वोट लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की ‘बी-टीम’ बताते हुए मुस्लिम प्रतिनिधित्व, दरबार स्कूल और माइनॉरिटी सेल को लेकर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
aimim-babu-bhai-congress-muslim-vote-bank-rajasthan-local-body-election-owaisi
AIMIM प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच एआईएमआईएम के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई (बाबू भाई फ्रिजवाला) ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले 70-80 वर्षों से मुसलमानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही है। बाबू भाई ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के मन में भाजपा के सत्ता में आने का डर पैदा करके वोट लेती रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन मुस्लिम समाज इस राजनीति को समझ जाएगा, उस दिन कांग्रेस के बारे में लिखा आएगा- ‘एक थी कांग्रेस।’
विज्ञापन


‘कांग्रेस खुद भाजपा की बी-टीम’
बाबू भाई ने एआईएमआईएम पर लगने वाले ‘वोट काटने वाली पार्टी’ और ‘भाजपा की बी-टीम’ होने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने पलटवार करते हुए कांग्रेस को ही भाजपा की ‘असली बी-टीम’ बताया। उनका आरोप है कि कांग्रेस के कई विधायक और सांसद बाद में भाजपा में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक लाभ उठाती रही है।
विज्ञापन


‘मुसलमानों ने वोट दिया, फिर भी उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला’
एआईएमआईएम नेता ने कहा कि जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे शहरों में मुस्लिम समुदाय ने बड़ी संख्या में पार्षद जिताए, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में उन्हें अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम समाज को केवल चुनाव के समय याद करती है और सत्ता में आने के बाद उसकी समस्याओं को नजरअंदाज करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार स्कूल को लेकर कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
बाबू भाई ने जयपुर के ऐतिहासिक ‘दरबार हाई सेकेंडरी स्कूल’ को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस संस्थान में करीब 12 हजार छात्र पढ़ते थे और यहां से कई आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारी निकले। उनका आरोप है कि स्कूल बंद होने से अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज अपने अधिकारों को बेहतर तरीके से समझता है और इसी वजह से कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

माइनॉरिटी सेल पर भी साधा निशाना, खुली चुनौती दी
कांग्रेस के माइनॉरिटी सेल को ‘झुंझुना’ बताते हुए बाबू भाई ने कहा कि अगर पिछले 80 वर्षों में कांग्रेस ने माइनॉरिटी सेल के किसी प्रदेश अध्यक्ष को एक भी पार्षद का टिकट दिया हो तो वे सार्वजनिक रूप से उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने कांग्रेस से अपने दावे पर जवाब देने की चुनौती भी दी।


‘एआईएमआईएम राजस्थान में 24 सीटें जीतेगी’
बाबू भाई ने दावा किया कि मुस्लिम समाज एकजुट हुआ तो एआईएमआईएम राजस्थान विधानसभा में 24 सीटें जीत सकती है। उन्होंने कहा कि सदन में पार्टी के 24 ‘शेर’ गरजेंगे। हनुमान बेनीवाल और असदुद्दीन ओवैसी के संभावित मंच साझा करने को उन्होंने इंसानियत की दोस्ती बताया और भविष्य में तीसरे मोर्चे की संभावना से भी इनकार नहीं किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed