फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Preparations for a big action on fish in Rajasthan from June 16

Rajasthan News: न बिकेगी न तुलेगी, मछली रहेगी सिर्फ पानी में...16 जून से राजस्थान में बड़े एक्शन की तैयारी

Wed, 11 Jun 2025 04:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

Rajasthan: मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने समझाया कि ये मछलियों के लिए नो डिस्टर्ब का समय है। इस दौरान उन्हें अपनी आबादी बढ़ाने का पूरा मौका मिलना चाहिए। जलीय सिस्टम गड़बड़ा नहीं जाए इसलिए यह कदम महत्पूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Preparations for a big action on fish in Rajasthan from June 16
सांकेतिक - फोटो : Meta AI

विस्तार

मछलियां भी अब अपनी छुट्टी मनाएंगी,  राजस्थान सरकार ने एक ऐसा धमाकेदार ऐलान किया है, जिससे राज्य के तालाबों, झीलों और नदियों में तैरने वाली मछलियां अगले कुछ महीनों तक चैन की बंसी बजा सकेंगी। 16 जून, 2025 से लेकर 31 अगस्त, 2025 तक, यानी पूरे ढाई महीने के लिए, राजस्थान में स्वच्छ जलाशयों से पकड़ी गई मछलियों की बिक्री, विनिमय (अदला-बदली) और प्रदर्शन (दिखावा) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


क्यों मिली मछलियों को ये वीआईपी ट्रीटमेंट?
ये कोई मामूली फैसला नहीं है, बल्कि हमारी प्रकृति को बचाने की एक बड़ी कवायद है। सरकार का ये कदम मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखकर उठाया गया है। मछलियां अंडे देती हैं और अपनी नस्ल बढ़ाती हैं। अगर इस दौरान उन्हें लगातार पकड़ा जाए या बेचा जाए, तो उनकी संख्या इतनी कम हो जाएगी कि कहीं मछली शब्द सिर्फ किताबों में ही न रह जाए।
विज्ञापन


मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने समझाया कि ये मछलियों के लिए नो डिस्टर्ब का समय है। इस दौरान उन्हें अपनी आबादी बढ़ाने का पूरा मौका मिलना चाहिए। जलीय सिस्टम गड़बड़ा नहीं जाए इसलिए यह कदम महत्पूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आदिवासी क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने का लक्ष्य, इन जिलों में रेल लाइन के सर्वे को स्वीकृति

क्या-क्या नहीं कर सकते इस मछली-अवकाश के दौरान?
नियम बड़े साफ हैं और इन्हें तोड़ना नहीं है। पहला नो सेलिंग यानि अब चाहे मछली जितनी भी तंदुरुस्त क्यों न हो, 16 जून से 31 अगस्त तक आप उसे बेच नहीं सकते। दूसरा नो स्वैपिंग यानी अगर आप सोच रहे हैं कि मछली के बदले कोई और चीज ले लेंगे, तो वो भी नहीं चलेगा। ये मछली की अदला-बदली का टाइम नहीं है। तीसरा नो शो-ऑफ यानी अपनी दुकान में या कहीं भी मछलियों का प्रदर्शन करना भी मना है। अब मछलियों को सजाने का नहीं, बल्कि उन्हें बढ़ने देने का समय है। ये नियम पूरे राजस्थान में लागू होंगे, जयपुर, उदयपुर में, नियम सबके लिए एक समान हैं।

कब से कब तक रहेगी ये मछली छुट्टी?
 शुरूआत: 16 जून, 2025
 समाप्ति: 31 अगस्त, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed