फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pahalgam Terror Attack Kharge Criticizes PM Modi for Skipping All Party Meeting Says Chest Size Reduced

Pahalgam Attack: '56 इंच का सीना अब छोटा हो गया'...सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने पर पीएम पर भड़के खरगे

Mon, 28 Apr 2025 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 02:50 PM IST
सार

Mallikarjun kharge: जब भी कांग्रेस आगे बढ़ती है, ये लोग (भाजपा) उसे दबाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं। बीजेपी नेता विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन झूठे मुकदमे चलाकर वे लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकते। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Kharge Criticizes PM Modi for Skipping All Party Meeting Says Chest Size Reduced
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Facbook profile

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई और इस पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, तब प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए। जयपुर में आयोजित 'संविधान बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जब देश की शान पर हमला हुआ, तब प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। सभी दलों के नेता बैठक में आए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए। क्या बिहार दूर था? उन्हें आना चाहिए था और योजना के बारे में बताना चाहिए था कि उन्हें हमसे किस तरह की मदद चाहिए।

विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं। उनका 56 इंच का सीना अब छोटा हो गया है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने तय किया है कि इस मामले में वे सरकार का समर्थन करेंगे क्योंकि देश सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि देश पहले आता है, फिर पार्टी और धर्म। सभी को देश के लिए एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का निधन, कोर्ट से मिली चार दिन की अंतरिम जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी देश को बांटने की बातें करती है: खरगे
खरगे ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये देश बांटने की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस देश जोड़ने की बात करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में संविधान सबसे बड़ा है और हमारा लोकतंत्र संविधान के अनुसार चलता है। सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग और कांग्रेस नेताओं पर छापों को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस आगे बढ़ती है, ये लोग उसे दबाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन झूठे मुकदमे चलाकर वे लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed