फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MoU signed between Abhinav Bindra Foundation Trust and Rajasthan State Sports Council

Jaipur: चोट नहीं डाल पाएगी खिलाड़ियों के खेल पर असर, सरकार के इस फैसले से सर्जरी की राह हुई आसान, जानें मामला

Thu, 13 Apr 2023 07:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Apr 2023 07:47 AM IST
सार

खेल में चोट के कारण खिलाड़ियों की राह में कोई अड़चन न आए इसके लिए पद्मश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया की पहल पर अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बीच एमओयू किया गया।

विज्ञापन
MoU signed between Abhinav Bindra Foundation Trust and Rajasthan State Sports Council
चोटिल खिलाड़ी के पैर की हुई सर्जरी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खिलाड़ी के लिए खेल के दौरान चोटिल होना उसके भविष्य के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात साबित होता है। चोट के कारण खिलाड़ी के सपने धूमिल होते नजर आते हैं। कई बार इस वजह से खिलाड़ियों को खेल बीच में छोड़ना पड़ जाता है। इसी समस्या से निजात दिलाने को लेकर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया की पहल पर अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बीच एमओयू किया गया। इस पहल से चोटिल खिलाड़ियों की निःशुल्क सर्जरी किए जाने की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन

 
डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर काफी संवेदनशील हैं। रिहेबिल्हेशन सेंटर के माध्यम फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से चोटिल खिलाड़ियों की रिकवरी का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुश्ती खिलाड़ी की हुई सर्जरी
इसी एमओयू की बदौलत बुधवार को कुश्ती खेल में राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल व सीनियर प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधितत्व करने वाली किशनग़ढ़ निवासी सुप्रिया पारीक के रूप में राजस्थान के खिलाड़ी के रूप में पहली निःशुल्क सर्जरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed