फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Ramlal Sharma said, not BJP, Congress closes schemes

Jaipur: विधायक रामलाल शर्मा बोले- भाजपा नहीं कांग्रेस करती है योजनाओं को बंद, एक नहीं अनेक उदाहरण मौजूद हैं...

Sat, 29 Apr 2023 01:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Apr 2023 01:46 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर किया पलटवार। कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया गया।

विज्ञापन
MLA Ramlal Sharma said, not BJP, Congress closes schemes
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार राजस्थान की जनता को डर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वो अपने हर भाषण के अंदर महंगाई राहत शिविरों में जनता से कहते हैं कि हमारी लोक कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार आ गई तो वो बंद कर देगी। 

विज्ञापन


मैं प्रदेश की जनता को इतना कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद करने का काम किया है। कभी भी भाजपा ने कांग्रेसी सरकार की योजनाओं को बंद करने का काम नहीं किया है। इसके एक नहीं अनेक उदाहरण इस बात के हैं कि 2018 के अंदर जैसे ही भाजपा की सरकार गई, उसके बाद में भाजपा की  लोक कल्याणकारी योजना भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करने का काम किया। स्टेट रोड पर टोल फ़्री योजना लागू थी सरकार ने आते ही इस योजना को बंद करने का काम किया। आज प्रदेश का प्रत्येक बाशिंदे को सभी स्टेट रोड पर टोल देना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


अन्नपूर्णा रसोई योजना बंद की गई
अन्नपूर्णा रसोई योजना को भी राजस्थान सरकार ने बंद करने का काम किया। उन्होंने गौरव पथ योजना जो ग्राम पंचायतों के अंदर सड़कें बनाने का काम किया जा रहा था उस योजना को भी सरकार ने बंद किया है। मुख्यमंत्री दुग्ध योजना जिसके अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों को ताज़ा दूध पिलाने का काम किया जा रहा था, उस योजना को सरकार ने आते ही बंद करने का काम किया। इसके अलावा विद्युत बिलों के अंदर सब्सिडी योजना को भी सरकार ने पौने तीन सालों तक बंद रखने का काम किया। इसलिए राजस्थान की जनता यह जानती है कि कौन सी सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम करती है और कौन सी सरकार योजनाओं को बंद करने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed