{"_id":"64576618fcebd163e305b81e","slug":"mercury-crosses-40-degree-celsius-in-jalore-barmer-sirohi-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गर्मी ने दिखाए तेवर, जालोर-बाड़मेर-सिरोही में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, पांच दिन रहेगा सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गर्मी ने दिखाए तेवर, जालोर-बाड़मेर-सिरोही में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार, पांच दिन रहेगा सूखा
Sun, 07 May 2023 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 May 2023 02:19 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में रविवार से आगामी पांच दिन के लिए मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सिरोही में 40.1, जालोर में 40.6 और बाड़मेर में 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश के बाकी सभी ज़िलों में 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान हो गया है, जबकि जालोर, सिरोही और बाड़मेर में टेंपरेचर 40 डिग्री को पार कर चुका है। सबसे ज़्यादा रात का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जोधपुर के फलौदी में दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में सबसे कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
आगामी पांच दिन मौसम सूखा रहेगा, तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में रविवार से आगामी पांच दिन के लिए मौसम शुष्क रहेगा। 11 मई तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिनों के दौरान अपेक्षाकृत तेज हवाएं और आंधी दक्षिण-पश्चिमी दिशा से चलने की संभावना है। 8 मई से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आगामी 48 घंटों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
पूर्वी राजस्थान में रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में रविवार को भी दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने और छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने या हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जयपुर, दौसा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद आंधी चलने की संभावना है।