फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Madan Rathore counters Tikaram Julie Congress should look within itself before blaming others

Politics: 'दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके', BJP प्रदेश अध्यक्ष का जूली पर पलटवार

Tue, 07 Oct 2025 06:07 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 06:07 PM IST
सार

Jaipur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फंगसयुक्त और मानकहीन चिकित्सा सामग्री खरीदी गई थी। इसका खुलासा कई जांचों में भी हो चुका है। इसके विपरीत, वर्तमान भाजपा सरकार ने व्यवस्थागत सुधारों के जरिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की है।

विज्ञापन
Jaipur News: Madan Rathore counters Tikaram Julie Congress should look within itself before blaming others
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान मेडिकल क्षेत्र में भारी कमीशनखोरी हुई और घटिया क्वालिटी की सामग्री खरीदी गई, जिसके परिणामस्वरूप आमजन को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

 
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फंगसयुक्त और मानकहीन चिकित्सा सामग्री खरीदी गई थी। इसका खुलासा कई जांचों में भी हो चुका है। इसके विपरीत, वर्तमान भाजपा सरकार ने व्यवस्थागत सुधारों के जरिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जनता का धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, जबकि भाजपा सरकार ने सभी स्तरों पर सुधार कर जनता का विश्वास अर्जित किया है।
विज्ञापन

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड काल का उदाहरण देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई कई मशीनें कांग्रेस शासन में या तो किराए पर दे दी गईं या उपयोग में नहीं ली गईं। कई ऑक्सीजन मशीनें धूल फांकती रहीं, जिससे कांग्रेस की कार्यकुशलता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए उन पापों को सुधार रही है और चिकित्सा सेवाओं में विश्वसनीय सुधार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सांसद राहुल कस्वां बोले- सरकार की नाकामी से ध्वस्त हो रहा हेल्थ सेक्टर, बताया कैसे होगा बदलाव


राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब धरातल पर काम करने की बात आती है, तो कांग्रेस केवल आरोप लगाने तक सीमित रह जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा नकारात्मक और विरोध की रही है। हादसों और दुर्घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
 
उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस के भीतर ही घुटन और असंतोष का माहौल है। हाल ही में वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प कांग्रेस की आंतरिक कलह का प्रमाण है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा जनसेवा और जवाबदेही की नीति पर काम कर रही है और जनता के हित में हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें- Nagaur News: मिर्धा परिवार की कांग्रेस वापसी से मची सियासी हलचल, डोटासरा-बेनीवाल गठबंधन पर लगा प्रश्नचिन्ह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed