फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kanhaiyalal murder: Twitter war broke out between BJP and Congress

कन्हैयालाल हत्याकांड: भाजपा और कांग्रेस में छिड़ा ट्विटर वॉर, शेखावत बोले- गहलोत जी झूठ बोलना तो आपका काम है

Fri, 30 Jun 2023 10:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 30 Jun 2023 10:10 PM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पर बीजेपी कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। गहलोत के ट्वीट के बाद बीजेपी ने भी ट्वीट कर कहा गहलोत जी झूठ बोलना आपका काम नहीं है।

विज्ञापन
Kanhaiyalal murder: Twitter war broke out between BJP and Congress
सीएम गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उदयपुर जनसभा में कन्हैयालाल के हत्यारों की गिरफ्तारी एनआईए की ओर से किए जाने के उनके बयान को झूठा बताने पर बीजेपी ने पलटवार कर ट्वीट किया है। जिसे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी रिट्वीट कर दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा है कि झूठ बोलना तो आपका काम ही है गहलोत जी, पांच साल से वही कर रहे हैं आप। गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा वो सही कहा और ये रहा इसका सबूत। वोटबैंक के कारण आपने कन्हैयालाल को सुरक्षा नहीं दी, उसकी जांच के लिए स्पेशल कोर्ट नहीं बनाया और गिरफ्तारी NIA ने की, इसमें गलत क्या है?
विज्ञापन


NIA ने जो कन्हैयालाल हत्याकांड में गिरफ्तारी की उसकी खबर अगर आपके पास नहीं पहुंच पाई हो, तो यहां देख लो। क्या अब आप अपने झूठ के लिए माफी मांगेंगे या हमेशा की तरह प्रदेश की भोली जनता को अपने झूठ से छलते रहेंगे? अपना नहीं तो मुख्यमंत्री पद का तो सम्मान करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, बीजेपी ने ट्वीट करते हुए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया है। जिसकी हेडलाइंस इस प्रकार हैं:- उदयपुर मर्डर: समझौता हो गया कहकर नहीं दी थी पुलिस ने सुरक्षा, 6 दिन बंद थी कन्हैया लाल की दुकान। इसी तरीके से दूसरी खबर की डेडलाइन थी- कन्हैया लाल हत्याकांड: एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, 7वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार। तीसरी खबर में हेडलाइन है- उदयपुर किलिंग: कन्हैया लाल हत्याकांड में सातवीं गिरफ्तारी एनआईए ने मास्टरमाइंड के करीबी को दबोचा।

इस खबर में बताया गया है कि उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने 7वीं गिरफ्तारी की है एनआईए ने 31 साल के फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बाबला को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के उदयपुर का ही रहने वाला है।

इन ट्वीट्स से स्पष्ट है बीजेपी ने जो ट्वीट किए हैं। इसमें सातवें आरोपी का जिक्र है, लेकिन मुख्य आरोपी राजस्थान पुलिस की ओर से ही घटना के चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। बाद में उन्हें हिरासत में लेने के बाद एनआईए ने कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन कन्हैयालाल टेलर की हत्या करने और सर तन से जुदा करने की बात कहने वाले दोनों हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने ही पकड़ा था।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सीएम गहलोत पर दागे सवाल

वसुंधरा राजे ने भी सीएम अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज की ही बात नहीं है। गहलोत हमेशा अपनी हर गलती भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर डालते आएं हैं। वे जवाब दें।

  • कन्हैया लाल को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के बजाय उसे जेल में क्यों डाला? 
  • कन्हैया को सुरक्षा देने के बजाय आतंकियों और कन्हैया के बीच समझौता क्यों करवाया ?
  • घटना के 10 दिन पहले एक आरोपी ने वीडियो जारी कर गला काटने की धमकी दी थी,उसके बाद भी कन्हैया को सुरक्षा क्यों नहीं दी?
  • आरोपियों को गिरफ़्तार करने के बजाय कन्हैया की दुकान क्यों बंद करवाई? 
  • और जब उसने दुकान खोली तो उस पर सादा वर्दी में पुलिस क्यों नहीं लगाई गई?
  • गहलोत जी आपकी पुलिस ने नहीं,आरोपियों को शक्ति सिंह और प्रह्लाद सिंह ने पकड़वाया था,उसके बाद से उन्हें नियमित धमकियाँ मिल रही हैं। जवाब दीजिए, वादा करने के बावजूद आपने उन्हें, हथियार का लाइसेंस,सुरक्षा और रोज़गार क्यों नहीं दिया ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed