फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jhalawar School Collapsed: 10 lakh compensation families deceased children contractual jobs and classrooms in

Jhalawar School Collapsed: मृतक बच्चों के परिवारों को 10 लाख मुआवजा, संविदा नौकरी और कक्षा कक्ष उनके नाम पर

Sat, 26 Jul 2025 06:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत गिरने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद राज्य सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, संविदा नौकरी, और भविष्य में बनने वाले कक्षा-कक्षों को इन बच्चों के नाम पर रखने की घोषणा की गई है। 
 

विज्ञापन
Jhalawar School Collapsed: 10 lakh compensation families deceased children contractual jobs and classrooms in
मृतक बच्चों के परिवार के लोगों से मिली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से हुई सात मासूम बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार ने राहत व पुनर्वास की दिशा में गंभीर पहल की है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और संविदा नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में बनने वाले नए कक्षा-कक्षों का नाम इन बच्चों के नाम पर रखा जाएगा। यह दर्दनाक हादसा 25 जुलाई को मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी स्थित सरकारी स्कूल में उस समय हुआ, जब स्कूल की जर्जर इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चेक और जॉइनिंग लेटर
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीड़ित परिवारों से मिलने पिपलोदी पहुंचीं। उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान राजे ने मृतक भाई-बहन कान्हा और मीना के परिजनों को संविदा नौकरी का जॉइनिंग लेटर और 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। वसुंधरा राजे ने पीड़ित परिवार को मकान निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को गंभीरता से लागू किया जाएगा और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्कूल हादसे पर बोले कुमावत- हर जिले में होगा पुराने भवनों का सर्वे, नाकारा इमारतें होंगी ध्वस्त

बुनियादी सुविधाओं के सुधार का आश्वासन
पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता जताई और कहा कि शिक्षा, राशन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकारी तंत्र की जवाबदेही तय की जाएगी।

भावुक हुआ माहौल, रो पड़े परिजन
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। वसुंधरा राजे की गोद में सिर रखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और स्कूल भवनों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed