फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JET Exam 2021 Dummy Candidate Case: SOG Arrests Long-Absconding Accused Rahul Chaudhary

जेईटी परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास कराने का मामला; लंबे समय से फरार आरोपी राहुल चौधरी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 04:26 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 03 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

JET परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास कराने के मामले में SOG ने फरार आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
JET Exam 2021 Dummy Candidate Case: SOG Arrests Long-Absconding Accused Rahul Chaudhary
आरोपी राहुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 JET परीक्षा-2021 में वास्तविक अभ्यर्थी की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास कराने के मामले में SOG ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) राजस्थान, जयपुर विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी राहुल चौधरी (25) जयपुर के नांगल सिरस का रहने वाला है। उसके खिलाफ SOG थाने में प्रकरण संख्या 22/2021 दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468 और 120बी तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992 की धारा 3/6 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

2021 में छह शहरों के 96 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

राज्य सरकार के कृषि विभाग ने वर्ष 2021 और 2022 के लिए राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से जुड़ी परीक्षाओं की जिम्मेदारी एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर को दी थी। इसके तहत चार वर्षीय बीएससी कृषि, उद्यान विज्ञान, वानिकी, गृह विज्ञान और मत्स्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए JET (Joint Entrance Test) आयोजित की गई थी। इसके अलावा दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्री-पीजी और 18 विषयों में प्री-पीएचडी परीक्षा भी आयोजित हुई थी।  JET परीक्षा 8 अगस्त 2021 को बीकानेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और जयपुर में कुल 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन



यह भी पढें - बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट: आरोपी पिता-पुत्र छह साल के लिए निष्कासित, जांच के घेरे में अध्यक्षजांच में सामने आया डमी अभ्यर्थी बैठाने का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

SOG की जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह ने साजिश के तहत वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया। इसके बदले गिरोह के सदस्यों ने अभ्यर्थियों से अवैध धनराशि का लेन-देन किया। जांच के दौरान राहुल चौधरी की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि उसने अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी को JET परीक्षा में बैठाकर परीक्षा पास करवाई थी। इसी मामले में वह लंबे समय से SOG को वांछित था।

मामले में अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार

SOG के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार या निरुद्ध किया जा चुका है। राहुल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। मामले की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक SOG भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और पुलिस अधीक्षक SOG कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुसंधान अधिकारी राजेश चौधरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed