फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Safety Drive Major Tourist Hotspots to Undergo Security Audit by 30 September

राजस्थान: प्रमुख पर्यटन स्थलों का 30 सितंबर तक होगा सुरक्षा ऑडिट, वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

Thu, 03 Sep 2026 03:08 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Thu, 03 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

राजस्थान में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 30 सितंबर तक प्रमुख पर्यटन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट होगा। वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नए पर्यटन थाने, सीसीटीवी नेटवर्क, सहायता बूथ और बहुभाषी सहायता व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Safety Drive Major Tourist Hotspots to Undergo Security Audit by 30 September
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस-पर्यटन विभाग की बैठक में दिए व्यापक निर्देश - फोटो : DIPR Rajasthan

विस्तार

राजस्थान में देसी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 30 सितंबर तक प्रदेशभर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई पुलिस और पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। आमेर की तर्ज पर होने वाले इस ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था में सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


वीकेंड पर रहेगी विशेष नजर
खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी, पुष्कर, श्रीनाथद्वारा, मेहंदीपुर बालाजी, रामदेवरा, गोगामेड़ी और सांवरियाजी जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर वीकेंड के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल और पर्यटक सहायता बल तैनात किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था केवल मेलों या विशेष आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्षभर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी इंतजाम होने चाहिए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सहायता बूथ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटन थानों का विस्तार
सवाईमाधोपुर और जैसलमेर में नए पर्यटन थाने स्थापित करने के प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है, वहां पर्यटन पुलिस की संख्या बढ़ाने और उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। जयपुर में पर्यटकों के लिए हेरिटेज वॉक की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोग शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से सुरक्षित वातावरण में परिचित हो सकें। इसके अलावा, पर्यटन स्थलों को व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और स्थानीय कैमरों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट: आरोपी पिता-पुत्र छह साल के लिए निष्कासित, जांच के घेरे में अध्यक्ष

नई तकनीक और बहुभाषी सहायता
पर्यटकों को राहत देने के लिए पर्यटन विभाग के नए मोबाइल ऐप को राजकॉप सिटीजन ऐप और पैनिक बटन से जोड़ा जाएगा। सहायता बूथों पर हेल्पलाइन 112 और राजकॉप ऐप से जुड़ी सूचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी।विदेशी भाषा का कोर्स कर चुके युवाओं को लैंग्वेज एक्सपर्ट के रूप में तैनात करने का सुझाव दिया गया है। बैठक में यातायात पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, कानून-व्यवस्था अपर पुलिस महानिदेशक वीके सिंह, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ और सतर्कता पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने सुरक्षा सुधारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कालिका गश्त इकाई को नियमित गश्त के दौरान पर्यटन स्थलों को भी कवर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed