{"_id":"6471b7bba69dab7346056a2a","slug":"jangjit-mahadev-temple-collapsed-due-to-falling-tree-in-storm-in-jaipur-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: तूफान में पेड़ गिरने से मंदिर धराशायी फिर भी शिवलिंग तक नहीं पहुंचा मलबा, छत्र बनकर शिला ने किया रक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: तूफान में पेड़ गिरने से मंदिर धराशायी फिर भी शिवलिंग तक नहीं पहुंचा मलबा, छत्र बनकर शिला ने किया रक्षण
Sat, 27 May 2023 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 May 2023 01:30 PM IST
सार
गुरुवार रात के आए जबरदस्त तूफान ने काफी तबाही मचाई। तूफान में सैकड़ों वर्ष पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर मंदिर पर गिरने से पूरा मंदिर तबाह हो गया। वहीं, शिवलिंग की रक्षक बनकर एक शिला ने शिव की महिमा का अद्भुत उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
शिवलिंग के ऊपर छत्र बनकर टिकी शिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ की बाढ़ के दौरान जिस तरह पानी से बहकर आई एक शिला मंदिर के पीछे आकर रुक गई थी और भयंकर बाढ़ के बावजूद मंदिर का बाल भी बांका नहीं हुआ। उसी तरह का नजारा छोटी काशी जयपुर में देखने को मिला। यहां चांदपोल इलाके के नाहरगढ़ रोड दूसरे चौराहे पर स्थित जंगजीत महादेव मंदिर में भी गुरुवार रात को आए तूफान ने सैकड़ों वर्ष पुराने बरगद के पेड़ की जड़ों को हिला दिया।
विज्ञापन
पेड़ मंदिर सहित धराशायी हो गया, लेकिन मंदिर के मलबे में से ही एक शिला शिव पंचायत के ऊपर छत्र की तरह आकर रुक गई। पूरा मंदिर तहस-नहस हुआ, लेकिन मूर्तियां सुरक्षित रहीं। स्थानीय निवासी इसे भगवान का साक्षात चमत्कार बता रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारी मोटाई वाले बरगद के पेड़ के गिरते ही आस-पास की के मकानों की दीवारें तक गिर गईं परंतु मंदिर में स्थापित शिवलिंग एकदम सुरक्षित है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। पेड़ इतना विशाल था कि नगर निगम को उसको हटाने में 12 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी, परंतु शिव महिमा है कि शिवलिंग बिल्कुल सुरक्षित है।
विज्ञापन