{"_id":"64fe7b2b8962d23ee003d526","slug":"jaipur-state-level-bhamashah-samman-ceremony-today-at-birla-auditorium-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आज; 142 भामाशाह और 78 प्रेरकों का किया जाएगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आज; 142 भामाशाह और 78 प्रेरकों का किया जाएगा सम्मान
Mon, 11 Sep 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Sep 2023 07:58 AM IST
सार
राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आज बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें 142 भामाशाह और 78 प्रेरकसम्मानित किए जाएंगे। शिक्षा के विकास के लिए दिए 171 करोड़।
विज्ञापन
भामाशाह सम्मान समारोह (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 27वां राज्य स्तरीय भामाशाह और प्रेरक सम्मान समारोह 11 सितम्बर को सुबह 11 बजे से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान करेंगी। उच्च शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश में स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं के एजुकेशनल, को-एजुकेशनल और फिजिकल डेवलपमेंट के लिए सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य स्तर पर 142 भामाशाह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
34 भामाशाहों को शिक्षा विभूषण और 108 भामाशाहों को शिक्षा भूषण सम्मान
इनमें से 34 भामाशाहों को शिक्षा विभूषण और 108 भामाशाहों को शिक्षा भूषण सम्मान दिया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर भी 846 भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य स्तर पर 78 और जिला स्तर पर 179 प्रेरकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इन भामाशाहों से शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कुल 171.12 करोड़ रुपये की सहायोग राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
यह परंपरा वर्ष 1995 से निरंतर चली आ रही है
राज्य स्तरीय समारोह के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक जयपुर संभा योगेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा भामाशाह के सम्मान की यह परंपरा वर्ष 1995 से निरंतर चली आ रही है। अब तक कुल 1897 दानदाताओं और 486 प्रेरकों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दान करने वाले दानदाताओं को भामाशाह शिक्षा विभूषण और 15 लाख से 1 करोड रुपए तक की राशि दान करने वाले दानदाताओं को भामाशाह शिक्षा भूषण और 15 लाख रुपए तक की राशि दान करने वाले दानदाताओं को भामाशाह शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित किया जाता है। विभाग द्वारा 30 लाख रुपये या अधिक सहयोग राशि के लिए दानवीरों को प्रेरित करने वाले ‘प्रेरकों’ को भी सम्मानित किया जा रहा है।