फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Sachin Pilot Recalls Territorial Army Journey on 49th Birthday, Proud of 124 Sikh Regiment Ties

जयपुर: सचिन पायलट ने 49वें जन्मदिन पर याद किया टेरिटोरियल आर्मी का सफर, 124 सिख रेजिमेंट पर जताया गर्व

Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने 49वें जन्मदिन पर राजनीति से इतर अपने सैन्य सफर को याद किया। 2012 में केंद्रीय मंत्री रहते टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए पायलट ने 124 सिख रेजिमेंट से जुड़ाव पर गर्व जताया।

विज्ञापन
Jaipur: Sachin Pilot Recalls Territorial Army Journey on 49th Birthday, Proud of 124 Sikh Regiment Ties
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के पार्टी प्रभारी सचिन पायलट ने अपने 49वें जन्मदिन पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के दिनों को याद किया। उन्होंने अपनी यूनिट 124 सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर गर्व जताया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में पायलट ने वर्ष 2012 के उस दिन को याद किया, जब तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया था।

विज्ञापन


संतुलन बनाना आसान नहीं था
सचिन पायलट ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करते हुए सेना में कमीशन प्राप्त करना बेहद चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी से भरा अनुभव था। जनता के प्रति जवाबदेही और सेना की सेवा के लिए जरूरी अनुशासन एवं समर्पण के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने इस सफर को पूरे संकल्प और गर्व के साथ पूरा किया।
विज्ञापन


पायलट ने सितंबर 2012 में केंद्रीय मंत्री रहते हुए टेरिटोरियल आर्मी में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्हें कैप्टन पद पर पदोन्नत किया गया। अक्टूबर 2023 में उन्होंने मेजर पद के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्तमान में वे मेजर के पद पर हैं। वह हर वर्ष अपनी आवंटित यूनिट दिल्ली कैंट जाकर कुछ समय के लिए सेवाएं देते हैं और बैठकों में भी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: वोटर लिस्ट में जगदीश के नाम के आगे लगी हनुमान जी की फोटो, 10 दिन से मतदाता की तलाश

पंजाब के प्रभारी बने हैं पायलट
हाल ही में कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। ऐसे में 124 सिख रेजिमेंट से उनके जुड़ाव और उस पर जताए गए गर्व का पंजाब से उनके संबंध के संदर्भ में भी खास महत्व है। सचिन पायलट की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सेना से जुड़ी रही है। उनके पिता राजेश पायलट राजनीति में आने से पहले भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर थे। उन्होंने फाइटर पायलट के रूप में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कई हवाई अभियानों में हिस्सा लिया था।


क्या है टेरिटोरियल आर्मी
टेरिटोरियल आर्मी स्वयंसेवी सैन्य सेवा है, जिसमें भर्ती की प्रक्रिया नियमित सेना की तरह ही कठिन होती है। इसके लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल फिटनेस परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को सेना की ओर से आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है।

आपात स्थिति या युद्ध के समय टेरिटोरियल आर्मी के अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। यह व्यवस्था देश की सुरक्षा जरूरतों के दौरान नियमित सेना को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed