फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur's Shiksha Jain creates history by winning US Kids World Championship, new face of Indian junior golf

Rajasthan: शिक्षा जैन ने US किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, बनीं भारतीय जूनियर गोल्फ की नई पहचान

Sat, 03 Jan 2026 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Jan 2026 06:15 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर की शिक्षा जैन ने US किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर भारतीय जूनियर गोल्फ में इतिहास रच दिया। 106 से अधिक खिताब जीत चुकीं शिक्षा आज देश की टॉप जूनियर गोल्फरों में शामिल हैं और ओलंपिक लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।

विज्ञापन
Jaipur's Shiksha Jain creates history by winning US Kids World Championship, new face of Indian junior golf
जयपुर की शिक्षा जैन ने US किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की उभरती हुई गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन ने US किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है और भारतीय जूनियर गोल्फ के लिए ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज हुई है।

विज्ञापन

 
जयपुर से दुनिया तक का सफर
राजस्थान की राजधानी जयपुर से निकलकर वैश्विक गोल्फ मंच तक पहुंची शिक्षा जैन आज भारत की टॉप-2 राष्ट्रीय रैंकिंग वाली जूनियर महिला गोल्फर हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने 106 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

 
मेहनत, अनुशासन और मानसिक मजबूती की कहानी
शिक्षा जैन की सफलता के पीछे वर्षों का कठिन अभ्यास, अनुशासित प्रशिक्षण और मजबूत मानसिकता रही है। उन्होंने देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और WAGR यानी वर्ल्ड एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग में जगह बनाकर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘यह जीत सपना सच होने जैसी’
US किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में शिक्षा जैन ने कहा कि यह जीत उनके लिए सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने परिवार, कोच और देश से मिले समर्थन को अपनी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बताया।



यह भी पढ़ें- अमायरा खुदकुशी मामला: नीरजा मोदी स्कूल की CBSE मान्यता बहाली को लेकर प्रदर्शन, दोषियों को सजा दिलाने की मांग
 
शिक्षा जैन ने अपनी शुरुआती यात्रा को संघर्षपूर्ण बताया। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया। उनका मानना है कि आने वाले वर्षों में भारतीय जूनियर गोल्फ वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
 
ओलंपिक लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
शिक्षा जैन का अगला बड़ा लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है। इसके लिए वह आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पर पूरा फोकस कर रही हैं। शिक्षा जैन आज केवल एक सफल गोल्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि उन लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहती हैं। उनका सफर यह संदेश देता है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर सपना साकार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed