{"_id":"683590b800007e523600b4f9","slug":"jaipur-rural-car-going-to-khatushyamji-darshan-collided-with-truck-3-devotees-died-in-horrific-accident-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Rural: खाटूश्यामजी दर्शन को जा रही कार ट्रक से टकराई, भीषण हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Rural: खाटूश्यामजी दर्शन को जा रही कार ट्रक से टकराई, भीषण हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो गंभीर
Tue, 27 May 2025 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर ग्रामीण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 May 2025 03:45 PM IST
सार
Jaipur Rural News: जयपुर ग्रामीण में एनएच-148 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की एक कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। वहीं, पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार और आसपास मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर ग्रामीण में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की एक कार ट्रक से टकरा गई। यह हादसा मनोहरपुर-दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर स्थित जमवारामगढ़ के रतनपुरा गांव के पास गठवाड़ी मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कार ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम काफी देर से पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जयपुर के NIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।