फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News Sadhbhawna Sawan Lahariya Festival on August 5 Bollywood celebrities will dance

Jaipur News: सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव पांच अगस्त को, नृत्य से जलवा बिखेरेंगी बॉलीवुड हस्तियां

Wed, 12 Jul 2023 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

Jaipur News: सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव पांच अगस्त को मनाया जाएगा। इस महोत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां आएंगी। महोत्सव में सावन क्वीन 2023, रैंप वॉक और सामूहिक लहरिया नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन
Jaipur News Sadhbhawna Sawan Lahariya Festival on August 5 Bollywood celebrities will dance
सावन लहरिया महोत्सव पांच अगस्त को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सद्भावना परिवार की ओर से आयोजित सद्भावना लहरिया महोत्सव 2023 का आयोजन पांच अगस्त को राजधानी जयपुर के मानसरोवर में होगा। इसमें बॉलीवुड से भी हस्तियां और टीवी एक्टर शामिल होंगे। लहरिया महोत्सव का पोस्टर विमोचन बुधवार को मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान महिलाओं ने राजस्थान का पारंपरिक लहरिया पहना।

विज्ञापन


प्रथम पूज्य भगवान श्री मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया गया। पांच अगस्त को जयपुर के मानसरोवर में महोत्सव में ठुमके लगाने कई बॉलीवुड हस्तियां और टीवी कलाकार आएंगे। श्री मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर पर महोत्सव का पोस्टर विमोचन भी हुआ। सद्भावना परिवार की चेयरमैन शिवकांता पांडे ने बताया कि सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव का आयोजन पांच अगस्त को मानसरोवर में विशेष लहरिया ड्रेस कोड के साथ होगा। महोत्सव में सावन क्वीन 2023, रैंप वॉक, सामूहिक लहरिया नृत्य, गेम्स, विशेष उपहार और मनोरंजन के साथ लाजवाब व्यंजन भी होंगे।
विज्ञापन


सावन लहरिया महोत्सव में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और टीवी कलाकार शिरकत करेंगे। अपकमिंग फिल्मों के कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही फिल्मी सितारों और एक्टर्स की लिस्ट जारी की जाएगी। श्री मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन में सुनीता यादव, मुस्कान परवानी, मधु गुप्ता दीपाली गुप्ता, रीना पाठक, प्रीति कृष्णा, सुनीता गुप्ता आरती माथुर, उर्मिला जांगिड़, आभा बडबार, घूमर क्वीन मोना वर्मा और कोरियोग्राफर रोहित शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed