फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: NOC of 70 colleges stuck with the government for degree-diploma courses

Jaipur News: NOC के इंतजार में 70 कॉलेज, छह महीने पहले सरकार को भेजी फाइल, अब तक नहीं मिला जवाब

Mon, 17 Feb 2025 01:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Feb 2025 01:59 PM IST
सार

राजस्थान में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 70 कॉलेजों को एनओसी दिए जाने का मामला पिछले छह महीने से अटका हुआ है। इन संस्थानों ने कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़े तकनीकी कोर्सेज में डिग्री-डिप्लोमा कोर्स के लिए एनओसी मांग रखी है, लेकिन जुलाई 2024 से ही यह फाइल सचिवालय में अटकी हुई है।

विज्ञापन
Jaipur News: NOC of 70 colleges stuck with the government for degree-diploma courses
70 कॉलेजों को एनओसी का इंतजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में उच्च तकनीकी शिक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि उच्च तकनीकी शिक्षा से जुड़े 70 संस्थानों ने कंप्यूटर से जुड़े डिग्री-डिप्लोमा कोर्सेज के लिए सरकार के पास आवेदन कर रखा है, लेकिन 6 महीने से यह आवेदन सरकार की फाइलों से आगे ही नहीं बढ़ सका है। इन कॉलेजों के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर की ओर से छह महीने पहले ही निरीक्षण कमेटी की रिपोर्ट के बाद एनओसी जारी करने की अनुशंसा की जा चुकी है। कमेटियों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तकनीकी शिक्षा निदेशायल ने इन 70 कॉलेजों को एनओसी जारी करने की अनुशंसा 11 जुलाई 2024 को कर दी। इसके बाद सचिवालय स्तर पर मामला 6 महीने से अटका हुआ है। हालांकि हाल में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव स्तर के तबादले हुए हैं, जिसके बाद अब मामला कुछ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों ने सत्र 2024-25 के लिए डिग्री-डिप्लोमा के तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया था। ट्रस्ट-संस्थानों से प्राप्त आवेदनों को तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर ने कमेटियां बनाकर फिजिकल वेरिफिकेशन की कार्रवाई पूरी करवा दी थी। इसके बाद निदेशालय ने अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी थी।
विज्ञापन


इन कॉर्सेज के लिए किया गया था आवेदन
प्रदेश के करीब 70 संस्थानों ने कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा कॉर्सेज के लिए NOC मांग रखी है। इनमें बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए तथा इंजीनियरिंग की कई ब्रांचेज में डिप्लोमा कॉर्सेज शामिल किए गए हैं। ये संस्थान राजस्थान तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालय कोटा, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय अजमेर और तकनीकी शिक्षा बोर्ड राजस्थान से एफिलिएटेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed