{"_id":"67ebd49d9f30e4a32f004581","slug":"jaipur-news-narayan-singh-circle-bus-stand-of-jaipur-closed-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर का नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड बंद, जानें अब कहां से होगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर का नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड बंद, जानें अब कहां से होगा रोडवेज बसों का संचालन
Tue, 01 Apr 2025 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 01 Apr 2025 05:27 PM IST
सार
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत अब दो नए बस स्टॉप से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने एक अप्रैल 2025 से नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड से बसों की बुकिंग और ठहराव पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब जयपुर से विभिन्न मार्गों पर जाने वाली बसों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था के बाद भी कोई बस अब भी नारायण सिंह सर्किल पर ठहरती है, तो उसका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
जयपुर-दौसा मार्ग और जयपुर-दिल्ली (दौसा) एक्सप्रेस-वे की बसें अब ट्रांसपोर्ट नगर टनल के पास स्थित नए बस स्टैंड से संचालित होंगी। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे बुकिंग काउंटर, यात्री शेड, पंखे, लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वाटर कूलर, सुरक्षा गार्ड और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं, जयपुर-दिल्ली (कोटपुतली होते हुए) और जयपुर-अलवर मार्ग की बसें अब ट्रांसपोर्ट नगर ओवरब्रिज के पास बजरी मंडी बस स्टॉप से चलेंगी। यहां यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सांसद रौत ने पूछा- जब धर्मांतरण जैसी घटना नहीं तो कानून की आवश्यकता क्यों? बिल का आधार बताए सरकार
विज्ञापन
नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बस अब भी नारायण सिंह सर्किल पर ठहरती है, तो उसका चालान काटा जाएगा। यात्रियों की सुविधा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है।